Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: धनु राशि की महिलाएं होती हैं भावुक और कोमल,जानिए इनका स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

 

jyotish shastra sagittarius sign woman nature in hindi love life fond qualities and demerit
sagittarius sign woman nature in hindi

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में राशि क्रम की राशि धनु राशि होती है। जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। बृहस्पति को ज्ञान और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं में यह गुण आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा कैसा होता है धनु राशि की महिलाओं का स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण आइए जानते हैं...

धनु राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Sagittarius  Sign Woman Nature)

धनु राशि की महिलाएं मन से बहुत ही भावुक और कोमल होती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत ही बुद्धिमान और स्वतंत्र स्वाभाव वाली होती हैं। धनु राशि की महिलाएं स्वाभाव से सादगी और सरलता से भरी होती हैं।लेकिन कई बार इनका स्वाभाव कभी गर्म तो कभी नर्म होता है। इस राशि की महिलाएं हर काम को अपने तरीके से करना पसंद करती हैं।धनु राशि की महिलाएं खुले विचारों वाली होती हैं और इन्हें खुलकर जीना पसंद होता है। यह किसी भी तरह की बंदीश में नहीं रह सकतीं। इस राशि की महिलाएं हर परिस्थिति में खुद को साबित करती हैं और सभी परेशानियों पर हंसकर विजय प्राप्त करती हैं। धनु राशि की महिलाएं किसी भी काम को अधुरा नहीं छोड़ती यह अपने काम को समाप्त करके ही दम लेती हैं।

धनु राशि की महिलाओं के गुण (Sagittarius Sign Woman Qualities)

इस राशि की महिलाएं कभी भी अपने किसी काम के लिए दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाती। इस राशि की महिलाएं को पैसों की अहमियत के बारे में मालूम होता है।इसलिए जहां पैसा खर्च करना चाहिए यह सिर्फ वहीं पर पैसा खर्च करती हैं। इस राशि की महिलाएं अंडबरो पर विश्वास नहीं करती और अपने तरीके से ईश्वर की भक्ति में लीन रहती हैं। धनु राशि की महिलाएं अपने सम्मान के प्रति बहुत ही ज्यादा जागरूक रहती हैं। बुद्धिमान होने के कारण यह किसी भी कार्य को बहुत ही कम में सीख जाती हैं। इस राशि की महिलाओं को चमक धमक और दिखावा करके प्रभावित नहीं किया जा सकता। इन्हें प्रभावित करना एक कठिन कार्य है। इस राशि की महिलाओं को व्यवस्थित रहना भी काफी पसंद होता है।

धनु राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Sagittarius Sign Woman Love Life)

धनु राशि की महिलाएं प्रेम संबंधों में बहुत जल्दी पड़ती है। जिसकी वजह से कई बार इन्हें धोखे का भी शिकार होने पड़ता है। लेकिन फिर भी यह प्रेम से घृणा नहीं करती। प्रेम संबंधों में यह अपना भाग्य बार-बार आजमाती हैं।लेकिन बहुत ही कम सफल हो पाती हैं। विवाह के बाद इनका जीवन बहुत ही अच्छा और खुशियों भरा होता है। इस राशि की महिलाओं में परिवार की देख रेख करने का गुण जन्म से ही होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को उनके ससुराल में अधिक पसंद किया जाता है। पति का किसी भी परिस्थिति में इस राशि की महिलाएं साथ देती हैं और पति की मदद के लिए यह किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस राशि की महिलाओं को शादी के बाद अपने पति को अपने रंग में ढालना बखूबी आता है।

धनु राशि की महिलओं के शौक (Sagittarius Woman Fond)

इस राशि की महिलाएं बहुत ही जिज्ञासु होती हैं। इसलिए इन्हें पढ़ने लिखने और चीजों को जानने का अधिक शौक होता है। इस राशि की महिलाएं हमेशा शुद्ध ज्ञान को प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहती हैं। यह जीवन भर किसी न किसी खोज में लगी हीं रहती हैं। एक जैसा कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता। इन्हें रोज कुछ न कुछ नया सीखने की शौक होता है। धनु राशि की महिलाएं खाने पीने की अधिक शौकिन होती हैं। इसके साथ ही इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना फिरना भी पसंद होता है। इसके अलावा इन्हें अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने का भी अधिक शौक होता है।   

धनु राशि की महिलाओं के अवगुण (Sagittarius Sign Woman Demerit)

धनु राशि की महिलाएं बाहर से देखने और बात करने में बहुत ही अहंकारी प्रतीत होती हैं। इस राशि की महिलाओं को ज्यादा राय देने वाले लोग भी पसंद नहीं होते। धनु राशि की महिलाएं किसी बात को कहने से पहले से बिल्कुल भी नहीं सोचतीं। इस राशि की महिलाएं बहुत जिद्दी भी होती हैं जो इनका एक सबसे बड़ा अवगुण भी माना जाता है। इस राशि की महिलाएं क्रोधी स्वाभाव की भी होती हैं और कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी क्रोध करने लगती हैं। धनु राशि की महिलाएं अपने में ही मगन रहती हैं और इन्हें अपने आस-पास की हो रही चीजों से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। इस राशि की महिलाएं पहले तो किसी से बात नहीं करती और अगर करती हैं तो बहुत अधिक बात करती हैं और कई बार यह बड़ी बड़ी बातें करके अपनी बातों से भी पलट जाती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.