Header Ads

Mercury Transit in Leo 2021: बुध का सिंह राशि में गोचर, शुक्र और मंगल के साथ होगी युत्ति, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

 

Mercury Transit in Leo 2021 Mercury Transit 11 Aug to 26 Aug  mercury transit 2021 dates budh ka singh rashi me pravesh
Mercury Transit in Leo 2021

Mercury Transit in Leo 2021:बुध को नवग्रहों में चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति का ग्रह माना जाता है। चंद्रमा के बाद बुध ही एक ऐसा ग्रह है जो सबसे जल्दी राशि परिवर्तन करता है। इस बार भी बुध 9 अगस्त को रात 1 बजकर 40 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध इस बार अपनी सम राशि कर्क को छोड़कर अपनी मित्र राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां बुध शुक्र और मंगल के साथ युत्ति बनाएंगे और गुरु की पूर्ण दृष्टि इन तीनों ग्रहों पर होगा। सिंह राशि में बुध 26 अगस्त 2021 को सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर असर आइए जानते हैं....

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए बुध का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस राशि के जो लोग वकालत, मेडिकल फिल्ड या फिर लोन आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त होगा। लेकिन जो लोग ऑनलाइन बिजनेस या फिर टूर एंड ट्रैवल्स आदि के कार्यों से जुड़े हैं।उन्हें इस समय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में उनका प्रेमी इस समय में कुछ चालाक प्रवृत्ति का हो सकता है। जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा और इसकी वजह से आपके प्रेम संबंधों में कुछ तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए बुध का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। आपके इस समय में अपने परिवार के लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं इस समय में आप अपना धन अपने घर की सुख सुविधाओं पर या फिर परिवार के लोगों पर भी खर्च कर सकते हैं। वहीं इस राशि के जो लोग सेल्स,मार्किटिंग या फिर सलाहकार आदि के कार्य करते हैं उनके लिए बुध का यह गोचर काफी शुभ रहेगा। लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें भी इस समय में अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इसके अलावा इस समय में आपके अपनी माता जी के साथ भी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव में बुध का गोचर होने के कारण इस समय में आप अपने छोटे भाई बहनों और मित्रों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। यदि आपका अपने मित्रों या फिर छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा है तो वह जल्द ही समाप्त हो जाएगा और आपके उनके साथ संबंध मधुर होंगे। इस समय में आप अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आप इस समय में अपने सभी कामों को जल्दी निपटाने का भी प्रयास भी करेंगे। लेकिन आपको इस समय में जल्दबाजी से बचना चाहिए नहीं तो आपके बनते -बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस समय में आपको अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। जिसकी वजह से आपके कुछ रूके हुए काम भी इस समय  अवधि में बन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव में बुध का गोचर होने के कारण इस समय में आपका संचित धन खर्च हो सकता है। इसलिए  इस समय अवधि में आपको धन के मामले में थोड़ा सचेत रहना चाहिए। यह समय आपके स्वास्थय के लिए भी ठीक नहीं कहा सकता। इस समय में आपको गले, आखों या फिर दातों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। यदि आप कहीं पर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय में आपको थोड़ा रूक जाना चाहिए। क्योंकि यह समय धन को निवेश करने के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। लेकिन इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आप लोगों से अपने कार्यों को निकलवाने में सफल रहेंगे। वहीं परिवार के लोगों का भी इस समय में आपको पूर्ण साथ मिलेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर उनके ही लग्न भाव में हो रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आप इस समय में धन को कमाने के नए-नए स्रोतो की तलाश करेंगे। जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। वहीं इस समय में आपको अपने सोशल सर्कल से भी लाभ मिलेगा। यदि आप किसी एनजीओ आदि से जुड़कर कार्य करते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है। इस समय में आप अपने बुद्धि बल का अधिक प्रयोग करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी इस समय में वृद्धि होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अपने व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। वहीं बिजनेस पार्टनर के साथ भी इस समय में आपके संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन के लिए बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव में बुध का गोचर होने के कारण इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थय के लिहाज से भी बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। इस समय में आपका खर्च अपने स्वास्थय पर अधिक हो सकता है। क्योंकि इस समय में आपको मौसमी बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। वहीं इस समय में आपकी दूर की यात्राएं भी हो सकती है। आपकी यह यात्रा आपके कार्यक्षेत्र से भी जुड़ी हो सकती है। लेकिन कन्या राशि के जो जातक आयात और निर्यात के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। उनके लिए बुध का यह गोचर शुभ कहा जा सकता है। वहीं इसके अलावा इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते थे। उनके लिए बुध का यह गोचर शुभ ही रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए बुध का गोचर ग्याहरवें भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण यात्राओं से संबधित कार्य करने वाले जातको को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। तुला राशि के जातको की आय-व्यय इस समय में समान मात्रा में रहेंगे। इस समय में आपके अपने बड़े भाई बहनों के साथ भी संबंध मधुर होंगे और आपको इस समय में उनसे कोई लाभ भी प्राप्त हो सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके भी प्रेम संबंधों में इस समय में मधुरता आएगी। इसके अलावा शादीशुदा जातको के बच्चों को इस समय में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर दसम भाव में होने जा रहा है। दसवें भाव में बुध का गोचर आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा। नौकरी करने वाले जातको को इस समय में अपने कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप पर काम का बोझ भी बढ़ सकता है। इस समय में आपकी नौकरी में परिवर्तन भी संभव है।लेकिन यदि आप इस समय में अपनी स्वंय की इच्छा से कोई नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपको थोड़ा रूक जाना चाहिए। लेकिन इस राशि के जो लोग बीमा या फिर रिसर्च आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। बुध के इस गोचर के कारण आपकी माताजी की सेहत खराब हो सकती है या फिर आपका उनके साथ संबंध खराब हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपको अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। इस समय में आपका धर्म की और अधिक झुकाव बढ़ सकता है।इसके अलावा इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती हैं। यदि आप काफी समय से किसी तीर्थ स्थान पर जाने की सोच रहे थे तो इस समय में आपकी धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी बुध का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपको अधिक लाभ के योग बनेंगे। यदि आपका बिजनेस यात्राओं से जुड़ा हुआ है तो बुध का यह गोचर आपको काफी शुभ फल देने वाला साबित होगा। इसके अलावा जो लोग अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे थे। उनकी यह योजना इस समय अवधि में पूरी हो सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको एलर्जी या नसों से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। वहीं यदि आप वाहन आदि चलाते हैं तो आपको इस समय अवधि में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।क्योंकि यह समय आपके लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं और इस समय अवधि में आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।भाग्य का भी इस समय में आपको कम ही साथ मिलेगा। इसलिए इस समय में भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें। लेकिन इस राशि के जो लोग रिसर्च आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर के कारण आपको अपने वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वैवाहिक जीवन की और विशेष ध्यान दें। लेकिन इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए बुध का यह गोचर काफी शुभ रहेगा। इस समय में आपके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। वहीं इस राशि के जो लोग अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं उनका इस समय अवधि में रिश्ता भी तय हो सकता है।लेकिन आपको विवाह के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जो जातक व्यापार करते हैं। उनका इस समय में अपने व्यापार पर अधिक खर्च हो सकता है। वहीं इस राशि के विद्यार्थीयों के लिए बुध का यह गोचर शुभ है। यदि आप इस समय में पर कोई परिक्षा दे रहे हैं तो आपको इसमें उचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए बुध का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। बुध के छठे भाव में गोचर करने के कारण इस समय में आपको वैवाहिक जीवन में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थितियां उत्पन्न सकती है या फिर आपके जीवनसाथी का स्वास्थय इस समय अवधि में खराब हो सकता है। इस समय में आपको किसी भी प्रकार की कोई संपत्ति न तो खरीदनी चाहिए और न हीं बेचनी चाहिए। लेकिन यदि आप घर या वाहन आदि के लिए लोन लेना चाहते हैं तो इस समय में आपको आसानी से लोन मिल सकता है। लेकिन सोच समझकर ही कर्ज लें। क्योंकि आपको यह कर्ज चुकाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।वहीं इस समय में आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए पारिवारिक जीवन को लेकर भी सावधान रहें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.