Header Ads

Venus Transit In Virgo 2021: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, जानिए नीच होने पर शुक्र का कैसा पड़ेगा सभी 12 राशियों के जातको पर प्रभाव


Venus Transit In Virgo 2021  venus transit in august 2021 venus transit 11 aug to 6 sep shukra ka kanya rashi me
Venus Transit In Virgo 2021



Venus Transit In Virgo 2021:  शुक्र का राशि परिवर्तन मानव जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करता है। क्योंकि शुक्र को भौतिक सुखों और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र इस बार 11 अगस्त 2021 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके बाद शुक्र 6 सिंतबर 2021 रात 1 बजकर 3 मिनट पर इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र के नीच होने के कारण कुछ राशियों के जातको पर इसका बहुत अशुभ प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातको पर प्रभाव।

Venus Transit In Virgo 2021:  शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि 

मेष राशि के जातको के लिए शुक्र छठे भाव में गोचर करने जा रहे है। जिसकी वजह से इस समय में आपका धन इस समय में कोर्ट कचहरी या फिर अपने शत्रुओं पर खर्च हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो इस समय में आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी प्रकार का कोई विवाद हो सकता है। इस समय में आपको भूलकर भी किसी से धन उधार नहीं लेना चाहिए नहीं तो आप उस धन को आसानी से चुका नहीं पाएंगे। लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो इस समय में आप उस धन को चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपका अपने बॉस के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा इस राशि के जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनका इस समय में अपने व्यापार पर खर्च अधिक हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए शुक्र का यह गोचर प्रतिकूल फल देने वाला है। क्योंकि इस समय में आप और आपके प्रेमी के बीच में गतलफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकेी वजह से आपके प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं इस राशि के जो लोग विद्यार्जन कर रहे हैं उनका भी ध्यान इस समय में अपनी पढ़ाई की और से भटक सकता है। वृषभ राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों, एक्टिंग या फिर खेल आदि से जुड़े हुए हैं उन्हें भी इस समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस राशि के जो लोग चिकित्सा, वकालत या फिर फाइनेंस आदि के कामों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। इस समय में आप अपने घर की सुख सुविधाओं को बढ़ाने में अपने धन को खर्च कर सकते हैं। यदि आप इस समय में कोई भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो आपको इस समय में थोड़ा रूक जाना चाहिए। यदि आपकी माता जी को डायबटीज आदि की समस्या है तो इस समय में आपको उनकी सेहत का ध्यान रखने की काफी अवश्यकता है। यदि आप नौकरी करते हैं और आपकी बॉस कोई महिला हैं तो इस समय में आपका उनके साथ भी किसी प्रकार कोई झगड़ा हो सकता है। वहीं यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए इस समय भूलकर भी कहीं पर निवेश न करें। उपाय के तौर पर इस समय में आपको छोटियों बच्चियों को अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ मीठा अवश्य बांटना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको इस समय में अपने घर से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। वहीं यदि आप काफी समय से अपना घर बदलने के बारे में सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए शुभ है। मां के साथ संबंधों को लेकर भी इस समय में सावधान रहें। वहीं शुक्र के इस गोचर के कारण आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। लेकिन जो लोग वाहन आदि बेचने का कार्य करते हैं उनके लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा। लेकिन जो लोग ऑनलाइन बिजनेस आदि से जुड़े हुए हैं। उनके लिए शुक्र का यह प्रतिकूल फल देने वाला होगा। इस समय में आपका अपने पिता के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। भाग्य के भरोसे इस समय में बिल्कुल भी बैंठ। जितना हो सके मेहनत करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा। शुक्र के इस गोचर आपका अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इस समय में आपको बहुत सोच समझकर ही किसी से कुछ कहना चाहिए। क्योंकि लोग इस समय में आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। वहीं इस समय में आपका अपने रिश्तेदारों के साथ भी किसी का कोई विवाद हो सकता है। धन के मामले में भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए भी ठीक नहीं है। इस समय में आपका धन कार्यों पर या फिर परिवार के लोगों पर खर्च ज्यादा खर्च हो सकता है। सुसराल के साथ संबंधों को लेकर भी इस समय में सतर्क रहें। क्योंकि इस समय में आपका अपने ससुरालवालों के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर उनके ही लग्न भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आप इस समय में विलासी प्रवृत्ति के हो सकते हैं। इस समय में आप अपना धन दिखावे के लिए ज्यादा खर्च करेंगे। आप इस समय में अच्छे वस्त्र और आभुषणों आदि के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय में आपका संचित धन अधिक खर्च होगा। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें। जीवनसाथी के साथ इस समय में किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिसकी वजह से आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जो लोग खाने के व्यवसाय या फिर आभुषणों आदि के व्यावसाय से जुड़े हुए हैं। उनके लिए शुक्र का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपका अपने पिता के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इसलिए पिता के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थय की और बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। इस राशि की महिलाओं को मासिक धर्म और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं से दो चार होने पड़ सकता है। ऐसी दशा में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। वहीं इस समय में आपको दूर की यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से भी आपको परेशानी हो सकती है। यदि आप काफी समय से विदेश जाना चाहते थे तो शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ है। तुला राशि के जो लोग किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं। उनके लिए शुक्र का यह गोचर शुभ नहीं इस समय में आपको अपने केस में विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपकी आय और खर्च समान मात्रा में रहेंगे।आपको इस समय में अधिक आय प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपका इस समय में अपने बड़े बहनों से भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। पब्लिक सेक्टर से जुड़े लोगों को इस समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं। उनके प्रेम संबंधों में इस समय में कटूता आ सकती है। वहीं इस राशि के छात्रों का मन भी अपनी पढ़ाई से भटक सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातको को अपने जीवनसाथी की तरफ से इस समय में प्रेम की कमीं महसूस हो सकती है। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच में मतभेद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए शुक्र का यह दसवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपनी महिला कलिग से सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आप पर कोई गलत इल्जाम भी लग सकता है। जिसकी वजह से आपकी मान हानि हो सकती है। इस समय में आपको अपने शत्रुओं से भी परेशानी हो सकती है। इसलिए शत्रुओं को लेकर भी सावधान रहें। इस राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस समय अवधि में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धनु राशि के जातको के पारिवारिक जीवन में भी इस समय में प्रतिकूल स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके साथ ही आप पर इस समय में अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

मकर राशि

मकरा राशि के जातको के लिए शुक्र यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको अपने भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे इस समय में बिल्कुल भी बैंठे। वहीं इस समय में आपके अपने पिता के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं या फिर इस समय में आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए पिता के साथ संबंधों और उनकी सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। आपकी इस समय में कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। जिसे इस समय में टाल देना ही बेहतर रहेगा। क्योंकि इन यात्राओं से आपको परेशानी होगी। वहीं छोटे भाई बहनों और मित्रों के साथ भी इस समय में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो इस समय में आपके अंदर एकाग्रता की कमीं हो सकती है। इसलिए इस समय में अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपने पारिवारिक जीवन में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जिसकी वजह से आपका मन खराब हो सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी संबंधी या फिर वाहन के लेने देने से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं तो आपको लाभ की अपेक्षा नुकसान ज्यादा हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ भी इस समय में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए ससुराल के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहे हैं। इस समय में आपको कानून के विरूद्ध भी कोई काम नहीं करने चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए शुक्र का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय में आपका जीवनसाथी भौतिक सुख सुविधाओं की और ज्यादा आकर्षित होगा। जिसकी वजह से आपका धन भी इस समय में जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने में खर्च हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर भी शुक्र का यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय में आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जो लोग रिसर्च, जासूसी, बीमा या फिर ज्योतिष आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके लिए शुक्र का यह गोचर ठीक कहा जा सकता है। लेकिन इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें अपने बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपका इस समय में अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी झगड़ा हो सकता है। 




 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.