Header Ads

Guru Margi 2021 Date: 18 अक्टूबर को गुरु होने जा रहे हैं मार्गी , जानिए सभी 12 राशियों के लिए इसके शुभ परिणाम

jupiter progressive 2021 guru margi 18 oct 2021 to 21 nov 2021  Guru Margi 2021 Date
Guru Margi 2021 Date

Guru Margi 2021 Date: देव गुरु बृहस्पति 20 जून 2021 को वक्री हुए थे। जिसकी वजह से कई राशियों के जातको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब गुरु 18 अक्टूबर 2021 को सुबह 11 बजे फिर से मार्गी होने जा रहे हैं। देव गुरु बृहस्पति की यह चाल अब कुछ राशियों के जातको को काफी राहत देगी तो चलिए जानते हैं गुरु की इस मार्गी अवस्था का कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर असर।

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए गुरु दसवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। दसवें भाव में गुरु के मार्गी के होने के कारण आपके कार्यक्षेत्र में चली आ रही सभी परेशानियों का इस समय में अंत होगा और आपको अपने कार्यक्षेत्र में शुभफलों की प्राप्ति होगी। इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय में आपके पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी इस समय में समाप्त होंगी। इस समय में आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको इस समय में अपने परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टा या फिर वाहन आदि से जुड़ा हुआ व्यापार करते हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातको के काम को इस समय में अपने बॉस के द्वारा सरहाया जाएगा। जिसकी वजह से आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। धन के लिहाज से भी गुरु का यह मार्गी काल आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आप धन को संचित करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपको कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अपने व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें इस समय में अपने प्रेम जीवन में भी शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।  वृषभ राशि के जातको के पारिवारिक सुखों में इस समय बढ़ोतरी होगी। परिवार का आपको पूर्ण साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी। वही इस राशि के जो लोग कला या फिर खेल आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें भी इस समय में अत्याधिक लाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के शादीशुदा जातको को भी गुरु के इस मार्गी काल में अपनी संतान के द्वारा शुभ फल प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए गुरु अष्टम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। अष्टम भाव  में गुरु का मार्गी होना वैसे आपके लिए कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है। लेकिन फिर भी आपको इस समय में कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस समय में आपके खर्चों में कमी आएगी। आपका जो धन अभी तक व्यर्थ के कामों में खर्च हो रहा था। वह इस समय में कुछ कम हो सकता है। वहीं इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आपके दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ने में सक्षम रहेंगे। परिवार या रिश्तेदारी में चला आ रहा तनाव इस समय में कुछ कम होगा। धन के लिहाज से गुरु का यह मार्गी काल आपके लिए शुभ है। आप इस समय में धन बचाने में कामयाब रहेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में इस समय में सुख और शांति का वास होगा। यदि आपका अपनी माता जी के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था या फिर उनका स्वास्थय खराब चल रहा था तो वह इस समय में ठीक हो सकता है। लेकिन इस समय में आपके अपने सुसराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए ससुराल के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए गुरु सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। सप्तम भाव में गुरु के मार्गी के होने के कारण इस समय में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस समय में आपको लाभ के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। आप चाहें नौकरी करते हों या व्यापार इस समय में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं यदि आपका अपने भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा और इस समय में आपके  भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। लेकिन इस समय में आपको अपने जीवनसाथी के सेहत और उनके साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय अवधि में आपके अपने जीवनसाथी के संबंध खराब हो सकते हैं या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। वैसे इस समय में आपको अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। नौकरी करने के वाले जातको के लिए गुरु का यह मार्गी काल शुभ ही रहेगा। कर्क राशि के जातको को इस समय में धन कमाने के अवसर कई प्राप्त होंगे। जिन्हें आपको बिल्कुल भी हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए गुरु छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। छठे भाव में गुरु का मार्गी होना आपके लिए समान्य ही रहेगा। आपको इस समय में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको इस समय में अपने शत्रु पक्ष से भी नुकसान हो सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है।लेकिन इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस समय में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय में आपके व्यर्थ के खर्चों में कमी आएगी।यदि आपका कोई कार्य विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। वैसे धन के लिहाज से गुरु का यह गोचर आपके लिए शुभ ही कहा जाएगा। इस समय में आप धन की बचत कर सकते हैं। वहीं इस समय में आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्य भी हो सकता है। परिवार और रिश्तेदारों का भी इस समय में आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए गुरु पंचम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। पंचम भाव में गुरु के मार्गी होने के कारण कला और खेल आदि के कार्यों से जुड़े लोगों को इस समय में लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैसे इन क्षेत्रों के अलावा भी अन्य क्षेत्रों के लोगों को इस समय में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनका प्रेमी इस समय में कुछ अहंकारी हो सकता है। जिसकी वजह से आपके प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातको को अपने बच्चों के कारण मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा कन्या राशि के जो विद्यार्थीयों को भी इस समय में अपने पढ़ाई में शुभफल प्राप्त होंगे। इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें अपने मनपंसद कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। इस समय में कन्या राशि के जातको का भाग्य उनका पूर्ण साथ देगा। जिसकी वजह से आपके कई काम इस समय अवधि में बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए गुरु चतुर्थ भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस भाव में गुरु के मार्गी होने के कारण आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। यदि आप और आपकी माताजी के बीच में किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगा और आपके अपनी माताजी के संबंध मधुर होंगे। वहीं इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र भी इस समय में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपके व्यर्थ के खर्च भी इस समय में कम होंगे। इस समय में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं इस राशि के जिन जातको का अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब चल रहा था। उनके इस समय में अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे। वहीं तुला राशि के जो जातक किसी बीमा या फिर रिसर्च के कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आयात-निर्यात के कामों से जुड़े लोगों को भी इस समय अवधि में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए गुरु तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस भाव में गुरु के मार्गी के होने के कारण आपके इस समय में अपने छोटे भाई बहनों और दोस्तों के साथ संबंध सुधरेंगे। इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती हैं। जो धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं। आपको इस समय में अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। यदि आपके अपने पिता के साथ संबंध खराब चल रहे थे या फिर आपके पिता की सेहत खराब चल रही थी तो आपको उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उनके व्यापार में इस समय में विस्तार हो सकता है। वहीं जिन शादीशुदा जातको के वैवाहिक जीवन में अभी तक तनाव चल रहा था। उनके वैवाहिक जीवन में इस समय में मधुरता आएगी। वहीं इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उनकी भी सैलरी इस समय में बढ़ सकती है। इस समय में आपके अपने बड़े भाई के साथ भी संबंध सुधरेंगे और आपको उनसे लाभ भी प्राप्त हो सकता है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए गुरु दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। दूसरे भाव में गुरु के मार्गी होने के कारण इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। वहीं इस समय में आपके अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भी संबंध सुधरेंगे। लेकिन इस समय में आप धन को जोड़ने में सफल नहीं हो पाएंगे। धनु राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में अपनी नौकरी में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस राशि के जो जातक काफी समय से नौकरी बदलना चाहते थे। वह इस समय में नौकरी बदल सकते हैं। वहीं इस राशि के जिन जातको की सेहत अभी तक खराब चल रही थी उनकी सेहत में इस समय में सुधार होगा। शत्रु पक्ष से भी आपको छुटकारा मिलेगा। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा गुरु का यह मार्गी काल धनु राशि के उन विद्यार्थीयों के लिए भी शुभ है जो इस समय में कोई प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं। इस समय में आपको अपनी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए गुरु देव उन्हीं के लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के इस भाव में मार्गी होने के कारण इस समय में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच में किसी प्रकार की कोई समस्या चली आ रही थी तो आपको इस समय में उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें अपने व्यापार में भी इस समय पर सुधार देखने को मिलेगा। इस समय में आपकी बुद्धि आपका पूर्ण साथ देगी। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातको को अपनी संतान की तरफ से सुख की प्राप्त होगी या फिर आपको इस समय में अपनी संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके इस समय में अपने भाग्य का भी पूर्ण साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपके अपने पिता के साथ भी संबंध मधुर होंगे। इस समय में आपके पिता की कोई सलाह भी आपके काम आ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए गुरु बारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के बारहवें भाव में मार्गी होने के कारण इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपका संचित धन भी इस समय में खर्च हो सकता है। इसलिए इस समय में धन को सोच समझकर ही खर्च करें। आपका यह धन इस समय में परिवार या फिर रिश्तेदारों पर खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपका यह धन परिवार के किसी मांगलिक कार्य पर भी खर्च हो सकता है। लेकिन नौकरी करने वाले जातको को लिए गुरु का यह मार्गी काल शुभ है। इस समय में आप अपने घर के रखाव पर भी अपना धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपका स्वास्थय काफी समय से खराब चल रहा था तो इस समय में आपके स्वास्थय में भी सुधार होगा। शत्रु पक्ष से आपको छुटकारा मिलेगा। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको इस समय में अपने ससुराल के लोगों का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। लेकिन इस समय में आपकी दूर की यात्राएं हो सकती हैं। जिसकी वजह से आपका धन और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के इस भाव में मार्गी होने के कारण आपको इस समय में लाभ के कई योग बनेंगे। इस समय में आपको अपने बड़े भाई बहनों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो इस समय में आप अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अपने व्यापार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा यदि आपके अपने छोटे भाई बहनों और दोस्तों के साथ संबंध खराब चल रहे तो आपको उसमें भी सुधार देखने को मिल सकता है। मीन राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में उनके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।वहीं शादीशुदा जातको के भी वैवाहिक जीवन में भी चल रहा तनाव इस समय में समाप्त होगा। यदि आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। 




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.