Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में मां को देखना देता है ये लाभ, आप भी जानें

swapna shastra sapne mein maa ko dekhna mother dream
Sapne meIn Maa Ko Dekhna


Swapna Shastra: सपने में मां को देखना (Mother Dream Meaning)। यह एक ऐसा सपना है जो ज्यादातर लोग देखते हैं। लेकिन वह इसका सही मतलब नहीं जान पाते। स्वप्न शास्त्र के अनुसार वैसे तो सपने में मां को देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। लेकिन इस सपने की कुछ अवस्थाओं को खराब भी बताया गया है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में मां देखना (Sapne Mein Maa Ko Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में मां को देखना (Sapne Mein Maa Ko Dekhna)

सपने में मां को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए सपने में मां को देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में मां को बीमार देखना (Sapne Mai Maa ko Bimar Dekhna)

यदि आप सपने में अपनी मां को बीमार देखते हैं तो यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपकी मां को स्वास्थय का लाभ होगा। अगर आपकी माता जी इस समय पर बीमार चल रही हैं तो जल्द ही वह ठीक हो जाएंगी। इसलिए सपने में मां को बीमार देखना एक शुभ सपना माना जाता है। जो आपकी मां के बेहतर स्वास्थय की और इशारा करता है। 

सपने में मां की मृत्यु देखना (Sapne Me Ma ki Mrityu Dekhna)

अगर आप अपने सपने में अपनी मां की मृत्यु देखते हैं या फिर अपने मां को अर्थी पर देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आपकी मां की आयु बढ़ेगी। वहीं यदि आपकी मां बीमार चल रही हैं तो आने वाले समय में उनका स्वास्थय पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। इसलिए सपने में मां की मृत्यु देखना भी एक अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में मृत मां को देखना (Sapne Me Mrit Maa ko Dekhna)

यदि आप सपने में अपनी मृत मां को देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आप किसी रोग से ग्रसित हो सकते हैं यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको इस समय पर अपने स्वास्थय के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि सपने में मृत मां को देखना अच्छा नहीं माना जाता है।

सपने में मृत मां को रोते हुए देखना (Sapne Me Mrit Maa ko Rote Dekhna)

अगर आप अपने सपने में अपनी मृत मां को रोते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आप कोई ऐसा कार्य कर रहे हैं। जिसकी वजह से आपकी माता जी दुखी हैं और आपके इन्हीं कामों की वजह से आपको आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय में भूलकर भी कोई गलत काम बिल्कुल भी न करें।




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.