Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में पेड़ देखने के मिलते हैं ये शुभ और अशुभ फल,आप भी जानें

swapna shastra sapne mein ped dekhna tree dream meaning
Sapne Mein Ped Dekhna


Swapna Shastra-Sapne Me Ped Dekhna: सपने हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्व रखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का हमारे जीवन से बहुत ही गहरा संबंध होता है जो हमें जीवन की शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में पहले से ही बता देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में पेड़ देखना तो चलिए जानते हैं कैसा होता सपने में पेड़ देखना (Sapne Mein Ped Dekhna Kaisa Hota Hai) शुभ या अशुभ

Also Read: Jupiter Retrograde In Aquarius 2021: 20 जून को गुरु होंगे वक्री, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

सपने में हरा भरा पेड़ देखना (Sapne Mein Hara Bhara Ped Dekhna)

सपने में हरा भरा पेड़ देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यदि आप बीमार हैं तो आने वाले समय में आपको स्वास्थय लाभ हो सकता है। वहीं यह सपना यह भी बताता है कि ऐसा सपना देखने वाला व्यक्ति कोई ऐसा काम करेगा जिससे न केवल उसको बल्कि उसकी आने वाली संतान को भी लाभ होगा।

सपने में पेड़ पर चढ़ना (Sapne Mein Ped Per Chadhna)

अगर आप सपने में स्वंय को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आप धीरे- धीरे उन्नति के मार्ग पर जाएंगे। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही एक समान माना जाता है। इसलिए सपने में स्वंय को पेड़ पर चढ़ते हुए देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

सपने में पेड़ लगाना (Sapne Mein Ped Lagana)

यदि आप सपने में स्वंय को पेड़ लगाना हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बेहद ही अच्छा सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी और आप अपने सभी कामों को अच्छी तरह से कर पाएगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। इसलिए सपने में पेड़ उगाना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में पेड़ को गिरते देखना (Sapne Mein Ped Girte Dekhna)

अगर आप सपने में गिरते हुए पेड़ को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बिल्कुल भी शुभ सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घट सकती है। जिसमें आपकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए सपने में गिरते हुए पेड़ को देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। जो मृत्यु की ओर संकेत करता है।

Also Read: स्वप्न शास्त्र: सपने में भागना शुभ या अशुभ, जानें यहां

सपने में सूखा पेड़ देखना (Sapne Mein Sukha Ped Dekhna)

यदि आप सपने में कोई सूखा हुआ पेड़ देखते तो यह सपना शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का माना जाता है। यह सपना बताता है कि आप ने जो भी श्रम किया है आने वाले समय में आपको उचित परिणाम प्राप्त होगा। यानी आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी। इसलिए सपने में सूखे हुए पेड़ को देखना न तो शुभ माना जाता है और न हीं अशुभ


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.