Header Ads

ketu Transit 2022 Effects: 12 अप्रैल को होगा केतु का तुला राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको का हाल

ketu Transit 2022 Effects: 12 अप्रैल को होगा केतु का तुला राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको का हाल
ketu Transit 2022 Effects


Ketu Transit 2022 Effects: केतु देव इस साल मंगलवार, 12 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसके बाद केतु देव 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे और फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है और जब भी केतु का राशि का परिवर्तन होता है तो इसका असर पृथ्वीं पर रहने वाले सभी जीवों पर पड़ता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं केतु के तुला राशि में गोचर करने पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको का हाल

केतु गोचर 2022 मेष राशि (Ketu Gochar 2022 Mesh Rashi)

मेष राशि के जातको के लिए केतु का गोचर सातवें भाव होने जा रहा है। केतु के सातवें भाव में गोचर करने के कारण शादीशुदा जातको को इस समय में अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बैठाने में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। इस समय में आपके अपने जीवनसाथी के बिना वजह के वाद-विवाद हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है या फिर इस समय में आपके जीवनसाथी का स्वास्थय खराब रह सकता है। जिसकी वजह से भी आप परेशान रह सकते हैं। लेकिन केतु के सातवें भाव में गोचर करने के कारण इस बात की भी संभावना बहुत अधिक बनती है कि इस समय में आपका जीवनसाथी कुछ अधिक धार्मिक हो सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो केतु का यह गोचर आपको कुछ लाभ अवश्य करा सकता है। लेकिन यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस समय में आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी तरह का कोई विवाद भी हो सकता है। वहीं इसके अलावा इस समय में मेष राशि के जातको का अपने भाई बहनों के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इसलिए भाई बहनों के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

केतु गोचर 2022 वृषभ राशि (Ketu Gochar 2022 Vrishabha Rashi)

वृषभ राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव को रोग,शत्रु और ऋृण का भाव कहा जाता है। इस भाव में केतु का गोचर होने के कारण आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा प्राप्त होगा। इसके साथ ही यदि आपको कोई कोर्ट केस आदि चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। लेकिन इस समय में आपको छोटी-मोटी स्वास्थय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थय को लेकर सावधानी अवश्य बरतें। यदि आप चिकित्सा, फाइनेंस आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं तो केतु का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। वहीं इस राशि के जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें आने वाले 18 महीनों में सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन नौकरी करने वाले जातको को इस समय में अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके अपने कार्यक्षेत्र में बिना वजह के वाद -विवाद हो सकते हैं। हालांकि इन विवादों में जीत आपकी ही होगी। लेकिन इसकी वजह से कुछ समस्याओं का सामना अवश्य ही करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी वाणी में भी कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से भी आपके वाद विवाद हो सकते हैं। 

केतु गोचर 2022 मिथुन राशि (Ketu Gochar 2022 Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस राशि जो जातक प्रेम संबंधों में उन्हें इस समय में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप और आपके प्रेमी के बीच में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से आपका उनके साथ झगड़ा हो सकता है। इस समय में मिथुन राशि के जातको का अपने प्रेमी के ब्रेक-अप भी हो सकता है। इसलिए रिलेशनशिप को लेकर सावधान रहें। वहीं इस राशि की जो महिलाएं गर्भवती हैं। उन्हें इस समय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा केतु का यह गोचर इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ठीक नहीं है।क्योंकि इस समय में कुछ विद्यार्थियों को अपनी शिश्रा में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। केतु के इस गोचर के कारण मिथुन राशि के जातको का अपनी संतान के भी संबंध तनावपूर्ण रह सकता है। क्योंकि इस समय में मिथुन राशि के जातको की संतान कुछ अधिक जिद्दी हो सकती है। जिसकी वजह से आप और आपकी संतान के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं इसके अलावा इस राशि के जो लोग ग्लैमर इंडस्ट्री या फिर खेल आदि से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में कुछ संघर्ंषो का सामना करना पड़ सकता है।

केतु गोचर 2022 कर्क राशि (Ketu Gochar 2022 Kark Rashi)

कर्क राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। केतु के इस गोचर के कारण आपके पारिवारिक जीवन में इस समय में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है। इस समय में आप और आपकी माता जी के बीच संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है या फिर आपकी माता जी का स्वास्थय इस समय में खराब हो सकता है। लेकिन इस समय में आपकी माता जी का झुकाव धार्मिक गतिविधियों में अधिक रह सकता है। कर्क राशि के जो जातक इस समय में कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो उन्हें अभी थोड़ा रुक जाना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको लाभ की अपेक्षा नुकसान अधिक हो सकता है। इसलिए अभी आपको कुछ समय के लिए रूक जाना चाहिए। इस समय में आपका अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इसलिए आपको इस समय में ससुराल के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इस समय में कर्क राशि के जातको के खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें नहीं तो आपको धन के प्रति भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

केतु गोचर 2022 सिंह राशि (Ketu Gochar 2022 Singh Rashi)

सिंह राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। केतु के इस गोचर के कारण इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन आप इस समय में अपनी इस ऊर्जा का गलत प्रयोग भी कर सकते हैं। जिससे आपको बचना चाहिए नहीं तो आपको समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं इस समय में आपकी कुछ छोटी-मोटी यात्राएं भी हो सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आप और आपके भाई बहनों के बीच संबंधों में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। विशेषकर छोटे भाई बहनों के साथ। सिंह राशि के जो जातक टूर एंड ट्रैवल्स या फिर मार्किटिंग आदि के क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में अपने कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी बातचीत के दौरान गलतफहमी का अधिक खतरा है। इसलिए बोलने से विचार कर लें कि आप अपने सामने वाले व्यक्ति से क्या बोलने जा रहे हैं। सिंह राशि के शादीशुदा जातको को इस समय में अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी तरह की बहस में नहीं पड़ चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में कटूता उत्पन्न हो सकती है।

 

 केतु गोचर 2022 कन्या राशि (Ketu Gochar 2022 Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपकी वाणी में कटूता उत्पन्न होगी और इस वजह से आपका अपने परिवार और  कुटूंब के लोगों के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए सोच समझकर ही बोलें। क्योंकि इस समय आपकी वाणी ही आपकी परेशानियों का कारण बनेगी। धन के लिहाज से भी केतु का यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। इस समय में आपका जमा किया धन भी खर्च हो सकता है। हालांकि यह धन किसी शुभ काम पर खर्च होगा। लेकिन बाद में आपको धन की ओर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के नौकरी करने वाले जातको को अपनी नौकरी में परेशानियों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थय के लिहाज से भी केतु का यह गोचर आपके लिए शुभ नही है। इस समय में आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातको को इस समय में लाभ अर्जित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं बड़े भाई बहनों और दोस्तों के साथ भी इस समय में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। 


केतु गोचर 2022 तुला राशि (Ketu Gochar 2022 Tula Rashi))

तुला राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर पहले भाव यानी लग्न भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके व्यक्त्तिव में बदलाव आ सकता है। आप इस समय में अकेले रहना ज्यादा पसंद करेंगे। वहीं आप कुछ धार्मिक प्रवृत्ति के भी हो सकते हैं। लेकिन इस समय में आपको कोई भी कार्य बिना सोचे समझे नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगा। क्योंकि इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर इस समय में क्रोध भी बढ़ सकता है। इसलिए अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। इसके अलावा आपको इस समय में किसी प्रकार की चोट आदि भी लग सकती है। इसलिए आपको इन 18 महीनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगा। लेकिन तुला राशि के जो जातक किसी रिसर्च फिल्ड से जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह गोचर काफी शुभ है। 

केतु गोचर 2022 वृश्चिक राशि (Ketu Gochar 2022 Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर बाहरवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन यदि आपका कार्य विदेशों से जुड़ा हुआ है तो केतु का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इसके जो लोग योगा टीचर या फिर हॉस्पिटल आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके लिए भी केतु का यह गोचर शुभ कहा जा सकता है। वृश्चिक राशि के जातको को इस समय में अनिद्रा की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। जिसका असर आपकी दैनिक दिनचर्या पर भी पड़ेगा। वहीं केतु के इस गोचर के कारण कुछ लोगों में दान की भावना भी बढ़ेगी। लेकिन इस समय में आपको अपने सामर्थ्य के अनुसार ही लोगों की मदद करनी चाहिए नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के जो जातक काफी समय से विदेश जाना चाहते थे उनके लिए भी केतु का यह गोचर शुभ ही कहा जा सकता है। इसके अलावा केतु का यह गोचर उन लोगों के लिए भी शुभ है, जो इस समय किसी गुप्त विद्या का सीख रहे हैं।

केतु गोचर 2022 धनु राशि (Ketu Gochar 2022 Dhanu Rashi))

धनु राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर ग्यारहवें भाव यानी लाभ भाव में होने जा रहा है। केतु के इस गोचर के कारण आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं और सपने इस समय में सच हो सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं यदि आपक व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अपने व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस राशि के जो जातक काफी समय से किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते थे। उनके लिए भी यह समय अनुकूल है। धनु राशि के जो लोग किसी एनजीओ से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस समय में आप और आपके भाई बहनों के बीच में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से आपका अपने भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर इस समय में अधिक सर्तक रहें। वहीं इसके अलावा इस समय में आपको अपने मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में भी परेशानी होगी। जिसकी वजह से आप और आपके मित्रों के बीच में झगड़ा हो सकता है। 

केतु गोचर 2022 मकर राशि (Ketu Gochar 2022 Makar Rashi)

मकर राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से नौकरी करने जातको को अपने कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप पर काम  का बोझ बढ़ सकता है। वहीं आप और आपके उच्च अधिकारियों के बीच में इस समय में बहस हो सकती है। जिसकी वजह से आपके कार्यस्थल में आपकी छवि भी खराब हो सकती है। वहीं इस राशि को जो लोग व्यापार करते हैं। उन्हें भी इस समय में नुकसान का सामना पड़ सकता है। इस समय मकर राशि के जातको को भूलकर भी अपने व्यापार का विस्तार नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको लाभ की अपेक्षा नुकसान अधिक हो सकता है। लेकिन फिर भी देखा जाए तो इन 18 महीनों में मकर राशि के व्यापारियों की स्थिति स्थिर रहने की संभावना है। लेकिन इस राशि के जो लोग धर्म के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। केतु के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में भी कटूता आ सकती है। इसलिए आपको इस समय में अपनी वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। 

केतु गोचर 2022 कुंभ राशि (Ketu Gochar 2022 Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस राशि के जातको का झुकाव धर्म की और अधिक हो सकता है। इस समय में आप किसी आध्यात्मिक संतों या गुरुओं से भी मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में आपको अपने अपने वरिष्ठों की कृपा भी प्राप्त हो सकती है। जिसकी वजह से आप अपने ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। यदि आप काफी समय से किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते थे तो केतु का यह गोचर आपकी यह यात्रा भी करा सकता है। लेकिन इस समय में आप और आपके पिता के बीच संबंध खराब हो सकते हैं या फिर आपके पिता का स्वास्थय इस समय अवधि में खराब हो सकता है। इसलिए पिता के प्रति अधिक सावधानी बरतें। वहीं इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिश्रा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए भी केतु का यह गोचर शुभ रहेगा। इस समय में आपको कुछ अधिक मेहनत तो करनी पड़ सकती है। लेकिन परिणाम आपके ही अनुकूल होगा।

केतु गोचर 2022 मीन राशि (Ketu Gochar 2022 Meen Rashi)

मीन राशि के जातको के लिए केतु का यह गोचर अष्टम भाव होने जा रहा है। अष्टम भाव में केतु का यह गोचर आपके लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं है। इस समय में आपको व्यर्थ की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केतु के इस गोचर के कारण भाग्य का आपको कम साथ मिलेगा। इसलिए इन 18 महीनों में भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें। मीन राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके इस समय में अपने ससुराल वालों के संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए ससुराल पक्ष को लेकर विशेष सावधानी बरतें। लेकिन इस राशि के जो लोग रिसर्च, जासूसी, ज्योतिष आदि के क्षेत्रों के जुड़े हुए हैं उनके लिए केतु का यह गोचर शुभ रहेगा। इसके अलावा मीन राशि के जातक इस समय में ज्योतिष, रहस्यमय विज्ञान, आध्यात्मिक दुनिया, ध्यान और योग सहित अन्य चीजों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। यदि आप वाहन आदि चलाते हैं तो इस समय में आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना भी हो सकती है। वहीं इस राशि के जातको को इस समय में अपनी कीमती वस्तुओं को भी संभालकर रखना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके यहां किसी प्रकार की चोरी भी हो सकती है या फिर आपकी वह कीमती वस्तु कहीं खो सकती है। इसलिए सावधान रहें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.