Header Ads

Rahu Transit In Aries 2022 Effects: 12 अप्रैल को होगा राहु का मेष राशि में गोचर, जानिए कैसे रहेंगे सभी 12 राशियों के लिए ये अठारह महीने

rahu transit in aries 2022 effects rahu gochar 12 apr 2022 to 30 oct 2023 rahu gochar 2022 in hindi
Rahu Transit In Aries 2022 Effects

Rahu Transit In Aries 2022 Effects:  राहु देव इस साल मंगलवार, 12 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। जिसके बाद राहु देव 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे और फिर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और मंगल में शत्रुता मानी जाती है और मेष राशि मंगल की ही राशि है। जिसके कारण राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए कष्टदायक हो सकता है। लेकिन कुछ राशियों के जातको को इस गोचर का लाभ भी प्राप्त हो सकता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं राहु के मेष राशि में गोचर करने पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर असर।

राहु गोचर 2022 मेष राशि  (Rahu Gochar 2022 Mesh Rashi)

मेष राशि के जातक के लिए राहु पहले भाव यानी लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं। यहां पर राहु आपको मिश्रित फल देने वाले होंगे। राहु के इस गोचर के कारण आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। जिसकी वजह से आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। लेकिन लग्न में बैठा राहु आपको स्वार्थी और लालची भी बना सकता है। जिसकी वजह से आप किसी को धोखा देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। यहां पर बैठा राहु आपको स्वास्थय संबंधी परेशानी भी दे सकता है। इसलिए स्वास्थय के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। इस समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी और उन्हें पूरा करने के लिए आपको किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप इस समय में भौतिकवादी जीवन जीने में खुद को केंद्रित करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों को पारिवारिक जीवन में चिंता परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।वहीं इस राशि के कुछ शादीशुदा जातक एक्सट्रा मैरिटियस एफेयर में भी पड़ सकते हैं इसलिए सावधान रहें।पिता के साथ भी इस समय में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता या फिर आपके पिता का स्वास्थय इस समय में खराब हो सकता है।

राहु गोचर 2022 वृषभ राशि  (Rahu Gochar 2022 Vrishabha Rashi)

वृषभ राशि के जातको के लिए राहु का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसे व्यय भाव भी कहा जाता है। राहु के इस गोचर के कारण इस समय में आपकी लंबी यात्राएं हो सकती हैं। वहीं इस राशि के जो लोग विदेश जाना चाहते थे। उनकी यह इच्छा इस समय में पूरी हो सकती है। लेकिन इस समय में आपके खर्चो में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें। इस समय में आपको कानून के विरूद्ध भी कोई कार्य नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन यदि आपका कार्य हॉस्पिटल या फिर विदेशों से जुड़ा हुआ है तो यह राहु आपके लिए काफी लाभदायक है। इस समय में आपको अपने पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में अपनी माताजी के स्वास्थय का विशेष ध्यान रखना चाहिए।क्योंकि इस समय में आपकी माताजी का स्वास्थय भी खराब हो सकता है या फिर आपके अपनी माताजी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय में आपको अपनी किमती वस्तुओं को भी संभालकर रखना चाहिए नहीं तो वह चोरी हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको इस समय में कोई लाभ हो सकता है। लेकिन ससुराल पक्ष के साथ भी संबंधों को लेकर आपको सर्तक रहना चाहिए।

राहु गोचर 2022 मिथुन राशि (Rahu Gochar 2022 Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातको के लिए राहु का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव को आय भाव कहा जाता है। राहु के इस गोचर के कारण इस समय में आपको अचानक से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको इस समय में अपने उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं तो आपको इस समय में आपके व्यापार में मुनाफा हो सकता है। इस समय में आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस समय में आपको अपने मित्रों और बड़े भाई बहनों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आप किसी एनजीओ आदि से जुड़े हुए हैं राहु का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। जिससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा। लेकिन इस समय में आपको अपने शादीशुदा जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपके जीवनसाथी का स्वास्थय इस समय में खराब हो सकता है। इसलिए इन 18 महीनों में जीवनसाथी पर विशेष ध्यान दें। वहीं इस राशि के जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं उन्हें भी आंख मूंदकर अपने बिजनेस पार्टनर पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

राहु गोचर 2022 कर्क राशि  (Rahu Gochar 2022 Kark Rashi)

कर्क राशि के जातको के लिए राहु का गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव को कर्म भाव भी कहा जाता है। राहु के इस गोचर के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका इस समय में अपने उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। वहीं आप अपने कार्यक्षेत्र में राजनिति के शिकार भी बन सकते हैं। इसलिए आपको इस समय में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय में आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। क्योंकि यहां बैठा राहु आपकी मान हानि भी करा सकता है। इस समय में आपकी वाणी में भी कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके अपने कटूंब के लोगों के साथ लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। धन के मामले में भी आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस समय में आपका संचित धन भी खर्च हो सकता है। स्वास्थय के दृष्टि कोण से भी राहु का यह गोचर आपके लिए ठीक नहीं है। इस समय में आपको कर्ज लेने से भी बचना चाहिए और वहीं अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए।


राहु गोचर 2022 सिंह राशि  (Rahu Gochar 2022 Singh Rashi)

सिंह राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। नवम भाव को भाग्य भाव भी कहा जाता है। इस भाव में राहु के गोचर के कारण इस समय में आपको भाग्य का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें। इस समय में आप और आपके पिता के बीच में भी तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं या फिर आपके पिता का स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है। इसलिए अपने पिता के स्वास्थय का विशेष रूप से ध्यान रखें। आप इस समय में धर्म की और से भी विमुख हो सकते हैं। सिंह राशि के जातको को इस समय में लंबी दूरी की यात्राएं भी करना पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो आपको इस समय में अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय में आपको भी स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थय के प्रति विशेष सावधान बरतें। आप इस समय में कुछ स्वार्थी भी हो सकते हैं। 

राहु गोचर 2022 कन्या राशि (Rahu Gochar 2022 Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। अष्टम भाव को मृत्यु भाव भी कहा जाता है। इस भाव में राहु के गोचर के कारण आपको मृत्यु तुल्य कष्ट भी प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपको अचानक से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आप जासूसी, बीमा या फिर ज्योतिष आदि के कार्य से जुड़े हुए हैं तो यहां बैठा राहु आपको लाभ भी दिला सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको इस समय में अपने ससुराल पक्ष से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपका अपने सुसराल पक्ष के लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इस समय में आपको खर्चों में भी अधिकता आ सकती है। आपको इस समय में मानसिक चिंताएं अधिक रह सकती है। इसके साथ ही आपको अनिद्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको इस समय में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। यदि आप इस समय में कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपको इस समय रूक जाना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको लाभ की अपेक्षा नुकसान अधिक हो सकता है। माता के साथ भी संबंधों के लेकर सतर्क रहें।

राहु गोचर 2022 तुला राशि (Rahu Gochar 2022 Tula Rashi)

तुला राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। सप्तम भाव में राहु का गोचर होने के कारण इस समय में आपको अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका जीवनसाथी कुछ स्वार्थी हो सकता है। जिसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं या फिर आपके आपके जीवनसाथी के बीच किसी तरह की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से भी आपके वैवाहिक जीवन में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं। उन्हें इस समय में अपने बिजनेस में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपको अपने बिजनेस पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके साथ किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने काम को पूरी मेहनत के साथ करने की कोशिश करेंगे। आपकी इस समय में छोटी-मोटी यात्राएं भी हो सकती है। जिनसे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

राहु गोचर 2022 वृश्चिक राशि (Rahu Gochar 2022 Vrischika Rashi)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव में राहु का गोचर होने कारण इस समय में आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। यदि आपका कोई कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको आपको उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राशि के जो जातक कानून या फिर मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए भी राहु का यह गोचर लाभदायक है। वहीं इसके अलावा इस राशि के जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें भी इस समय अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने वाले जातको के लिए भी राहु का यह गोचर शुभ है। इस समय में कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सरहाया जाएगा। राहु के इस गोचर के कारण सरकारी नौकरी करने वाले जातको को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में कन्या राशि के जातको के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लेकिन इस में आपकी भाषा कुछ इस प्रकार की होगी। जिसके जरिए आप दूसरों से अपने सभी कामों को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। क्योंकि कई बार आपकी वाणी ही आपको परेशानी में डाल सकती है।


राहु गोचर 2022 धनु राशि  (Rahu Gochar 2022 Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। पंचम भाव को प्रेम और संतान का भाव माना जाता है। इस राशि के जो लोग मीडिया, खेल और मनोरंजन आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस समय में धन, सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस राशि के जो प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेम जीवन में इस समय में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय में आपका प्रेमी कुछ स्वार्थी भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने प्रेम जीवन पर अधिक ध्यान देना चाहिए नहीं तो आपका ब्रेक-अप भी हो सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को इस समय में अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपकी संतान किसी बुरी आदतों में पड़ सकती है।इसके अलावा। यदि आपकी संतान छोटी है तो इस समय में उनका स्वास्थय खराब हो सकता है। धनु राशि के जो जातक विद्यार्जन कर रहे हैं। उन्हें भी इस समय में अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करना पढ़ेगा। क्योंकि यहां बैठा राहु आपका ध्यान आपकी पढ़ाई से भटका सकता है।

राहु गोचर 2022 मकर राशि (Rahu Gochar 2022 Makar Rashi)

मकर राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। चतुर्थ भाव को सुख का भाव माना जाता है। राहु का यह गोचर आपके मन में अशांति उत्पन्न कर सकता है। इस समय में आपके परिवारिक सुखों में कमीं आएगी। घर में कलह का वतावरण उत्पन्न हो सकता है। जिसकी वजह से आपका मन अशांत रह सकता है। आपके इस समय में अपनी माता जी के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं या फिर आपकी माता जी का स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है। इसलिए माता के साथ संबंधों और उनके स्वास्थय पर अधिक ध्यान दें। इस समय में आपको भूलकर भी कोई संपत्ति न तो खरीदनी चाहिए और न हीं बेचनी चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके साथ किसी प्रकार का धोखा भी हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ भी संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपका अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इस समय में आपके बिना वजह से खर्च बढ़ेंगे। जिसकी वजह से भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें।

राहु गोचर 2022 कुंभ राशि (Rahu Gochar 2022 Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। राहु के इस गोचर के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आप टूर एंड ट्रैवल्स और मार्किटिंग आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं तो राहु का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। लेकिन इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। इसलिए छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर सर्तक रहें। राहु का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करेगा। इस समय में आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत इस समय में खराब हो सकती है। इसलिए जीवनसाथी के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वहीं कुंभ राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं। उन्हें इस समय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने बिजनेस पार्टनर पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए नहीं तो आपके साथ किसी प्रकार का कोई धोखा भी हो सकता है।

राहु गोचर 2022 मीन राशि (Rahu Gochar 2022 Meen Rashi)

मीन राशि के जातको के लिए राहु का यह गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव को वाणी और कुटूंब का भाव कहा जाता है। राहु के इस भाव में गोचर करने के कारण आप इस समय में धन के प्रति अधिक महत्वकांशी हो सकते हैं। जिसके लिए आप झूठ तक बोल सकते हैं। इस समय में आपको वाणी पर सयंम रखना चाहिए नहीं तो आपको अपनी वाणी की वजह से भी परेशानी हो सकती है। वैसे इस समय में आप अपनी बातों से दूसरों से आसानी से अपना काम निकलवाने में कामयाब होंगे। धन के प्रति आपको इस समय में सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपका संचित धन खर्च हो सकता है। इस समय में आपका अपने कुटूंब के लोगों के साथ भी मतभेद हो सकता है। इसलिए आपको इस समय में बिना वजह की बहस से बचना चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस समय में उचित परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन मीन राशि के जातको को इस समय में अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपका उस पर भी इस समय में अधिक धन खर्च हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.