Header Ads

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में क्रॉस बनने पर मिलते हैं ये अद्भुत फल, आप भी जानें

hastrekha shastra hath mein cross ka nishan x sign on palm in hindi cross sign on palm
Hath Mein Cross ka Nishan

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र के जिसके अनुसार आप अपनी हाथों की रेखाओं के द्वारा अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। हाथों में रेखाओं के अलावा कुछ ऐसे चिन्ह भी होते हैं, जिसके बारे में अक्सर लोग जानना चाहते हैं। ऐसे ही एक चिन्ह की जानकारी हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। जो क्रॉस के रूप में हाथों में बना होता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसा होता है हाथ X का निशान बनने का फल।

ये भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: ये पांच रेखाएं बनाती हैं प्रेम विवाह के योग, कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं ये लाइनें

गुरु पर्वत पर X का निशान (Guru Parvat Per Cross Ka Nishan)

जिन व्यक्तियो के गुरु पर्वत के नीचे क्रॉस का निशान बनता है। वह बहुत ही ज्ञानवान, समझदार व शिक्षित होते हैं और जीवन में अपने परिश्रम और ज्ञान के दम पर धन अर्जित करते हैं। इन्हें जीवनसाथी का सुख प्राप्त होता है और परिवार के लोगों का भी पूर्ण साथ मिलता है। इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों को अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्तियों को परिवार और समाज में अपना नाम बनाते हुए भी देखा गया है। 

शनि पर्वत पर X का निशान (Shani Parvat Par Cross Ka Nishan)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ में शनि पर्वत के नीचे X का निशान बनता है, उन्हें कभी भी मजदूर वर्ग के लोगों को भूलकर भी नहीं सताना चाहिए। यदि यह व्यक्ति कुछ ऐसा करते हैं तो उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर यह लोग मजदूर वर्ग के लोगों की मदद करते हैं तो इन्हें जीवन में तरक्की बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाती है। इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों के साथ दुर्घटना भी बहुत अधिक होती है। इसलिए इस तरह के लोगों को बहुत ही सावधानी पूर्वक वाहन चलाना चाहिए।

सूर्य पर्वत पर X का निशान (Surya Parvat Per Cross Ka Nishan)

जिन व्यक्तियों के सूर्य पर्वत पर  X का निशान और साथ ही सूर्य रेखा उस X के निशान को काट देती हो तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को जीवन में अपार धन की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान,तेजस्वीं और पराक्रमी होता है। लेकिन यदि सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा न हो या फिर बहुत छोटी हो और फिर हाथ पर X का निशान बने तो ऐसे व्यक्ति को समाज और परिवार के द्वारा कलंक लगने प्रबल योग बन जाते हैं,साथ ही ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए भी बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

बुध पर्वत पर X का निशान (Budh Parvat Per Cross Ka Nishan)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के बुध पर्वत पर X का निशान बनता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान और चतुर होते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसे व्यक्ति हमेशा अपनी इस चतुराई का दुर्प्रयोग ही करते हुए पाए जाते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने स्वार्थ्य के लिए किसी भी अन्य व्यक्ति को हानि पहुंचाने में किसी तरह का कोई भी संकोच नहीं करते।

मंगल पर्वत पर X का निशान (Mangal Parvat Per Cross Ka Nishan)

जिन व्यक्तियों के मंगल पर्वत पर X का निशान बनता है, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति बहुत ही ज्यादा प्रतिभावान होते हैं। लेकिन ऐसे व्यक्तियों शत्रु भी बहुत अधिक पाए जाते हैं। इसी वजह से इनके जीवन में लड़ाई झगड़े और जेल यात्रा के योग बने रहते हैं। 

चंद्र पर्वत पर X का निशान (Chandra Parvat Par Cross ka Nishan)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों चंद्र पर्वत पर X का निशान बना होता है। ऐसे लोग मन के बहुत ही मजबूत लोग होते हैं। इन लोगों के अंदर डिसीजन पावर और सोचने की क्षमता बहुत ही गजब की पाई जाती है। यह लोग बड़े से बड़े निर्णय बहुत ही शीघ्रता से ले लेते हैं और इनके द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादातर सही ही होते हैं। लेकिन जिन लोगों के चंद्र पर्वत पर X का निशान होता है, ऐसे व्यक्तियों को जल से हमेशा सावधान रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र : स्त्रियों के ये अंग बताते हैं उनका भाग्य, ऐसी महिलाएं पति के लिए भी होती हैं काफी लकी

शुक्र पर्वत पर X का निशान (Shukra Parvat Par Cross ka Nishan)

जिन लोगों के शुक्र पर्वत पर X का निशान होता है। ऐसे लोगों को अक्सर प्रेम में असफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही विवाह के बाद इनका जीवनसाथी के साथ हमेशा मनमुटाव चलता रहता है।

केतु पर्वत पर X का निशान (Ketu Parvat Par Cross ka Nishan)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के केतु पर्वत पर X का निशान होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों के सरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

राहु पर्वत पर X का निशान (Rahu Parvat Par Cross ka Nishan)

जिन लोगों के राहु पर्वत पर X का निशान होता है। ऐसे लोगों को अपनी युवाअवस्था के अंदर बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब ये लोग 36 वर्ष की उम्र को पार कर लेते हैं, उसके बाद इन्हें जीवन में सफल भी देखा गया है। 

हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच X का निशान (Hriday Rekha Aur Mastishk Rekha Ke Beach Cross ka Nishan)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच X का निशान बनता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बड़े दिलवाले होते हैं। इनकी नियत बड़ी ही साफ होती है। ऐसे लोग अत्यंत ही भावुक होते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग इरादों के पक्के और वादों के सच्चे होते हैं। ऐसे लोगो किसी पर भरोसा न करके स्वंय की मेहनत पर ही भरोसा करते हैं। 

 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.