Header Ads

सामुद्रिक शास्त्र : स्त्रियों के ये अंग बताते हैं उनका भाग्य, ऐसी महिलाएं पति के लिए भी होती हैं काफी लकी


सामुद्रिक शास्त्र


Samudrika Shastra : सामुद्रकि शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिससे मनुष्य के स्वाभाव और चरित्र का आसानी से पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार स्त्रियों के कुछ अंग उनके भाग्य के बारे में भी बताते हैं। स्त्रियों के इन अंगों को देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि वह स्वंय के लिए और अपने परिवार के लिए कितनी भाग्यशाली हैं तो आइए जानते हैं स्त्रियों के अंगों से उनका भाग्य।

गहरी नाभि वाली स्त्रियां (Deep Navel Women)
जिस स्त्री की नाभि बड़ी गहरी और दांए ओर मुड़ी होती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसी स्त्रियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। क्योंकि जिस स्त्री  की नाभि बड़ी,गहरी ओर दाएं तरफ मुड़ी होती है। ऐसी स्त्री धन,सुख और संतान से संपन्न होती है। ऐसी स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष भी बहुत ही भाग्यवान होता है। विवाह के बाद ऐसी स्त्रियां अपने पति के भाग्य की भी सूचक होती हैं। 

लंबे पैर वाली स्त्रियां (Long Leg Women)
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन स्त्रियों के पैर लंबे और चिकने होते हैं। ऐसी स्त्रियों के पैर देवी लक्ष्मी के समान ही शुभ होते हैं और ऐसी लंबे पैरों वाली स्त्रियों को विरासत में ही सब कुछ प्राप्त हो जाता है और इस प्रकार की महिलाओं को शादी के बाद भी पैसों की कमीं कभी भी नहीं रहती है। ऐसी स्त्रियों को शादी के बाद भी धन की प्राप्ति लगातार होती रहती है और वह सदैव धन और सुख से परिपूर्ण रहती हैं।

चौड़ी छाती वाली स्त्रियां (Broad Breast Women)
चौड़ी छाती वाली स्त्रियों को समुद्र शास्त्र में साहसी, अहंकारी और क्रोधी स्वाभाव वाला माना जाता है और यह परिवार में अपने फैसलों को ही सर्वोपरी रखने वाली मानी जाती हैं। ऐसी स्त्रियां अपनी बात पर अटल रहती हैं। जिसकी वजह उनके परिवार में लड़ाई झगड़े भी अधिक होते हैं। ऐसी स्त्रियां परिवार के लिए कई बार कठिन से कठिन फैसलें भी लेती हैं। 

लाल जीभ वाली स्त्रियां (Red Tongue Women)
जिन स्त्रियों की जीभ लाल और कोमल रंग की होती है। ऐसी स्त्रियों को जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है। इनके भाग्य इन तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि इनके भाग्य की वजह से इनके परिवार वाले भी भरपूर सुख का आनंद उठाते हैं। शादी के बाद इनके पति की दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की होती है। इसलिए ऐसी स्त्रियां अत्यंत भी भाग्यशाली मानी जाती है। 

पैर के तलवों पर चक्र या शंख वाली स्त्रियां (Women With Chakra Or Conch On The Soles Of The Feet)
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन स्त्रियों के पैरों के तलवों पर कमल चक्र या शंख का चिन्ह बना होता है। ऐसी महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसे तलवों वाली महिलाएं या उनका पति उच्च अधिकारी, बड़ा व्यापारी या फिर कोई बड़ा राजनेता होता है। इसलिए ऐसी महिलाओं को बहुत ही भाग्याशाली माना जाता है। ये न केवल स्वंय के लिए बल्कि अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.