Header Ads

17 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)


17 December 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

17 December 2022 आज का राशि फल (Aaj ka Rashifal) आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि अगले दिन सुबह 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगी और फिर दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।  इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

 17 दिसंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : हस्त

• योग : आयुष्मान्

• करण : तैतिल

• सूर्योदय: 07:07

• सूर्यास्त : 5:27

ये भी पढ़ें- 18 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 17 दिसंबर 2022 मेष राशिफल

सेहत का ध्यान रखेंगे तो फिट रहेंगे। प्रोजेक्ट के लिए धन की कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके नाम रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ नया करने का वक्त है। परिवार के लिए समय निकाले। घूमने जाने के लिए वक्त अच्छा है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन लकी है।

शुभ अंक:15

शुभ रंग: इंडिगो

 17 दिसंबर 2022 वृषभ राशिफल 

जंक फूड से दूर रहेंगे तो तंदुरुस्त रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में खुद को मजबूत करने का वक्त है। कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाई हांसिल करेंगे। आफिस में अपने काम को बखूबी निभाएंगे। प्यार के मामले में कुछ रुकावटे आ सकती है। परिजनों की राय का सम्मान करें। सपनों के घर के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: नेवी ब्लू

17 दिसंबर  2022 मिथुन राशिफल

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिजूलखर्च से करने से बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वापिस फॉर्म पाने में कुछ वक्त लगेगा। आज के दिन प्रेमी से बहुत उम्मीद न रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाए। कुछ के लिए विदेश जाने के योग बन रहे है। प्रॉपर्टी में होने वाली डील आपके पक्ष में होगी।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: वायलेट

 17 दिसंबर 2022 कर्क राशिफल

सेहत की चिंता अतीत की बात बन जाएगी। व्यापार में सोच से ज्यादा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास जारी रखें। लाइफ में किसी खास से मिलने का योग है। घर की जिम्मेदारियों से आप असमंजस में रहेंगे। यात्रा के वक्त सावधान रहें। प्रॉपर्टी में निवेश का यह सही वक्त है 

शुभ अंक:3

शुभ रंग: भूरा

 17 दिसंबर 2022 सिंह राशिफल

आप में से कुछ का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ वक्त से रुकी हुई पेमेंट मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज खुद को साबित करने का दिन है। पार्टनर का प्यार भरा साथ मिलेगा। आपके सामाजिक जीवन के रोचक बनने की संभावना है। कुछ के लिए विदेश जाने के रास्ते खुल रहे है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए वक्त आपके हक़ में है।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग : गहरा लाल

ये भी पढ़ें- 19 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 17 दिसंबर 2022 कन्या राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिलहाल आप आर्थिक रूप से मजबूत हैं। आज आफिस में किसी से बहस न करें। रोमांस में आपके तारे बुलंद रहेंगे। बिछड़े हुए साथी से मुलाकात होगी हो सके तो आज के दिन यात्रा न करें।  प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो लाभ होगा।

शुभ अंक:2

शुभ रंग: आसमानी नीला

 17 दिसंबर 2022 तुला राशिफल

सही खाना और एक्सरसाइज से फिट रहेंगे। कुछ लोगों के आर्थिक हालात सुधरेंगे। आफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। यात्रा के दौरान परेशान हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में कानूनी अड़चन आ सकती है। 

शुभ अंक:9

शुभ रंग:गोल्डन ब्राउन

 17 दिसंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आये बदलाव से आपको फायदा होगा। आपका शांत स्वभाव प्रेमी को करीब लाएगा। घरवालो के लिए आज रूटीन से थोड़ा हटना पड़ेगा। सीनियर के साथ टूर पर जाना दिक्कत भरा होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम किसी और दिन के लिए छोड़ दें।

शुभ अंक:7

शुभ रंग: पीच

 17 दिसंबर 2022 धनु राशिफल

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बिज़नेस में आई गिरावट से जल्द उभरेंगे।   आफिस में काम आपके अनुसार होगा। प्रेमी को सरप्राइज करने का प्लान खराब हो सकता है। परिजनों के साथ बाहर जा सकते है। गाड़ी खरीदने का प्लान है तो रुकावट आ सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। 

शुभ अंक:11

शुभ रंग: इंडिगो

 17 दिसंबर 2022 मकर राशिफल

खानपान में सुधार से आप सेहतमंद रहेंगे। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। आप बॉस पसंदीदा एम्प्लाइज शुमार हो। आपकी ज़िंदगी में प्यार दस्तक देने को है। घर परिवार में चल रहे मनमुटाव को जल्द खत्म करें। बिज़नेस ट्रिप पर जा रहे है तो लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामला लंबे समय के लिए टल सकता है। 

शुभ अंक:6

शुभ रंग: कॉफ़ी

 17 दिसंबर  2022 कुम्भ राशिफल

आपकी बचत अब आपके काम आएगी। आफिस में हो रहा बदलाव आपके हित में है। रिश्तों की खातिर प्रेमी के साथ सहमति जताएं। घर पर टकराव से बचे। कुछ लोग रोमांचक ट्रिप पर जा सकते है। आपका बिज़नेस प्रॉपर्टी का है तो संभल कर डील करें। एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत में सुधार होगा। 

शुभ अंक:8

शुभ रंग:हल्का नीला

 17 दिसंबर 2022 मीन राशिफल

बाहर के खाने से परहेज करें। पैसों को संभाल कर खर्च कर। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। प्यार पानें के लिए थोड़ा सब्र करें। कोई आपकी सामाजिक छवि खराब कर सकता है। दोस्तों के साथ टूर पर निकल सकते है। पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने में कुछ समय लगेगा। 

शुभ अंक:5

शुभ रंग: फ़िरोज़ा






कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.