Header Ads

18 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

18 December 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

18 December 2022 आज का राशि फल (Aaj ka Rashifal) आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि अगले दिन सुबह 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी और फिर  एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।  इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

 18 दिसंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : चित्रा

• योग : शोभन 

• करण : वणिज

• सूर्योदय: 07:08

• सूर्यास्त : 5:27

ये भी पढ़ें- 19 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 🐏18 दिसंबर 2022 मेष राशिफल

किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लेवेंडर

🐂 18 दिसंबर 2022 वृषभ राशिफल

कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

👫18 दिसंबर 2022 मिथुन राशिफल

गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – हल्का लाल

🦀18 दिसंबर 2022 कर्क राशिफल

आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – आसमानी

🐅18 दिसंबर 2022 सिंह राशिफल

पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – ऑफ व्हाइट

ये भी पढ़ें- 20 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

🙍‍♀️18 दिसंबर 2022 कन्या राशिफल

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – चॉकलेट

⚖️18 दिसंबर 2022 तुला राशिफल

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

🦂18 दिसंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे

🏹18 दिसंबर 2022 धनु राशिफल

पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। प्रमाद न करें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लाइट ग्रे

🐊18 दिसंबर 2022 मकर राशिफल

कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – लेमन

🍯18 दिसंबर 2022 कुंभ राशिफल

आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – मजेंटा

🐟18 दिसंबर 2022 मीन राशिफल

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – बेज़

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.