Header Ads

Mahashivratri 2023: झण्डेवाला देवी मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढाने के लिए भक्तों की लंबी लगी कतार

 

mahashivratri 2023 long queues of devotees to offer water-to-lord shiva shivling at jhandewala devi mandir
Mahashivratri 2023

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देश के सभी मंदिरों में भगवान शिव के भक्त उनके दर्शनों के लिए रात से लाइनों में लगे हुए हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर में भी देखने को मिला। 


जहां प्रात: काल से ही भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढाने के लिए भक्तों की लम्बी लम्बी लाईनें लगी हुई हैं। इस अवसर पर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। 


वहीं नीचे गुफा वाले शिवालय में आज आठ जलाभिषेक होंगे जिन की बुकिंग पहले ही भक्तों के द्वारा हो चुकी है। अंतिम अभिषेक रात्रि 12-00 किया जायेगा। इसके अलावा ऊपर के शिवालय में सारा दिन भक्त जल चढा सकेंगे।


 महिलायें ,पुरुष, बच्चे सभी श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव के जयकारे लगाता हुऐ लाईनों में लग कर जल चढा रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर के द्वारा आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद भी दिया जा रहा है।      



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.