Header Ads

30 August 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

30-august-2022-aaj-ka-rashifal-today-horoscope-in-hindi-daily-zodiac
Aaj ka Rashifal

30August 2022 आज का राशि फल (Aaj ka Rashifal) आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगी और फिर चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। वहीं यदि आज के व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज हरतालिका तीज, वराह जयंती और गौरी हब्बा हैं। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिनाकिसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

30 अगस्त 2022 का पंचांग

• नक्षत्र :  चित्रा

• योग : शुभ 

• करण : वाणिज

• सूर्योदय: 06:21

• सूर्यास्त : 19:31

ये भी पढ़ें- 31 August 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

30 अगस्त 2022 मेष राशिफल

किसी एंडवेंचर ट्रिप पर घूमने जा सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी का कोई झगड़ा कानूनी रुप ले सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर हिचकिचाहट हो सकती है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाल

30 अगस्त 2022 वृषभ राशिफल

आय बढ़ाने को लेकर विचार करेंगे। दोस्तों और करीबियों को घर बुला सकते हैं। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी के बंटवारे को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। पढ़ाई में सफल होने के लिए क्लास में फोकस करें। अपने करीबियों के साथ घूमककर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – वॉयलेट

30 अगस्त 2022 मिथुन राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। किसी फ्लैट या अपॉर्मेंट को बुक करने के लिए दिन अच्छा है। आज के दिन आपके सभी प्लान अच्छे से पूरे होंगे। अपने साथी की मासूमियत से प्रभावित होंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हरा

30 अगस्त 2022 कर्क राशिफल

परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर की मरम्मत का काम कराएंगे। पढ़ाई में किसी नए विषय को समझने में समस्या होगी। किसी पार्टी में सभी आपसे प्रभावित होंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – हल्का नीला

ये भी पढ़ें- 1 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

30 अगस्त 2022 सिंह राशिफल

परिवार में खुशियों का माहौल बनाने में कामियाब होंगे। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। पढ़ाई में सफल होने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – क्रीम

30 अगस्त 2022 कन्या राशिफल

किसी को धन संबंधित अधिकार देते समय विवेक से काम लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। परिवार के साथ किसी चीज़ को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ड्राइव करते समय सतर्क रहें। घर को बेचने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मेहनत करने की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – केसरिया

30 अगस्त 2022 तुला राशिफल

जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी घर या फ्लैट को खरीद सकते हैं। अपने प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – आसमानी

30 अगस्त 2022 वृश्चिक राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी के लिए अच्छा ग्राहक मिलेगा। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गुलाबी

30 अगस्त 2022 धनु राशिफल

नए घर को तलाशने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को करते समय सतर्क रहें। उधार दिया गया वापिस मिलने में देरी हो सकती है। किसी मेहमान के आने से घर में खुशियां आएंगी। किसी नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोज़

30 अगस्त 2022 मकर राशिफल

अपनी प्रतिभा के चलते धन कमाने के अवसर मिलेंगे। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदल सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों के चलते प्रेम संबंध मज़बूत होंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – इंडिगो

30 अगस्त 2022 कुंभ राशिफल

आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई को लेकर अपनी परफार्मेंस का आंकलन करें। अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – पीच

30 अगस्त 2022 मीन राशिफल

आपके प्रयासों के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.