Header Ads

Surya Grahan 2022 Kab Hai: सूर्य ग्रहण 2022 में कब है, जानिए सूतक काल का समय और ग्रहण की मान्यताएं

Surya grahan 2022 kab hai lunar eclipse 2022 chandra grahan-2022-date-and time lunar eclipse sutak kaal timing
Surya Grahan 2022 kab Hai


Surya Grahan 2022 kab Hai:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसका असर पृथ्वीं पर रहने वाले सभी जीवों पर पड़ता है। वहीं हिंदू शास्त्रों में भी सूर्य ग्रहण को अशुभ बताया गया है। जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता और यदि कोई ऐसा करता है तो उसे इसके अशुभ परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इस साल सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में गोवर्धन पूजा (Goverdhan Puja) के दिन पड़ रहा है जो भारत के कुछ इलाकों समेत कई देशों में देखा जाएगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत सहित कई देशों में दिखाई देगा तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण 2022 में कब है (Surya  Grahan 2022 Mein kab Hai), सूर्य ग्रहण के सूतक का समय और सूर्य ग्रहण की धार्मिक मान्यताएं (Surya Grahan sutak kaal timing or Surya Grahan Ki Dharmik Manyata)

सूर्य ग्रहण की धार्मिक मान्यताएं (Surya Grahan Ki Dharmik Manyata) 

सूर्य ग्रहण  की धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो सूर्यग्रहण के दिन राहु और केतु सूर्य भगवान को अपना ग्रास बना लेते हैं। जिसकी वजह से पूरी पृथ्वीं अंधकारमय हो जाती है। इस समय में सूर्य देव अत्याधिक पीड़ा में रहते है। जिसके लिए धरती पर जप,तप और हवन आदि किए जाते हैं। जब सूर्य देव को ग्रहण लगता है उस समय पृथ्वीं पर तो अंधेरा छा ही जाता है साथ ही उस समय में प्राकृतिक आपदाएं, सत्ता परिवर्तन और साथ ही राजा और प्रजा के बीच में तनाव में भी देखने को मिलता है। इसलिए सूर्य ग्रहण को बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Annakut Puja 2022 Kab Hai: अन्नकूट पूजा 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सूर्य ग्रहण 2022 तिथि (Chandra Grahan 2022 Date)

25 अक्टूबर 2022

सूर्य ग्रहण 2022 सूतक काल का समय (Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal Timing)

सूतक काल प्रारंभ समय - लागू नहीं

सूतक काल समाप्ति समय- लागू नहीं


सूर्य ग्रहण प्रारंभ- शाम 4 बजकर 29 मिनट से 

सूर्य ग्रहण समाप्त- शाम 5 बजकर 42 मिनट तक

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.