Header Ads

हस्तरेखा शास्त्र: सिर्फ कुछ खास लोगों के हाथ में ही बनता है M का निशान, जानिए क्या है इससे मिलने वाले लाभ

hastrekha shastra hath mein m banna m sign in hand m sign on palm
Hath Mein M Banna


Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र (Hastrekha Shastra) के अनुसार हाथ की रेखाओं से बहुत कुछ जाना जा सकता है। हथेली में कुछ रेखाएं इस प्रकार से बनती हैं, जिन्हें देखने पर कुछ खास तरह का निशान या अक्षर जैसा प्रतीत होता है और इन्हीं में से एक है  M निशान ( M sign) का बनना तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसा होता है हाथ में  M का निशान बनना।

ये भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में क्रॉस बनने पर मिलते हैं ये अद्भु त फल, आप भीजानें

हृदय रेखा के बीच M का चिन्ह बनना (M Sign Between Heart Line)

जिन व्यक्तियों के हाथ में हृदय रेखा के बीचों बीच  M का चिन्ह बनता है। ऐसे व्यक्तियों का जीवन हमेशा सुखमय रहता है। ऐसे लोग जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं। यदि आपकी हथेली में भी  M लेटर का निशान है तो आपको जीवन में कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। हथेली में  M लेटर बनने वाले लोगों को कभी भी धन की कमीं हीं होती। 

जिन लोगों के हाथ में  M चिन्ह बनता है, ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इनके इस गुण के कारण इन लोगों का समाज में बहुत ही मान-सम्मान होता है। ऐसे व्यक्ति कोई राजनीतिक पद भी हासिल कर सकते हैं। 

 हथेली पर M का चिन्ह बनना (M Sign on Palm)

जिन लोगों की हथेली पर  M का निशान बनता है, ऐसे लोग भविष्य को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम में भी सफलता हासिल करते हैं। जिसके कारण ऐसे लोगों को उनके कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसा व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। ऐसे लोगों की कल्पना शक्ति भी बहुत अच्छी होती है।

ऐसा व्यक्ति विश्व प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक और साहित्यकार बन सकता है। इन पर पैसों का आभाव नहीं रहता। ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होने की भी बहुत अधिक संभावना होती है। इन लोगों की शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चलती है और इन्हें अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें-  हस्तरेखा शास्त्र: ये पांच रेखाएं बनाती हैं प्रेम विवाह के योग, कहीं आपकेहाथ में भी तो नहीं ये लाइनें 

दोनों हाथों में  M बनना (M Sign on Both Palm)

जिन व्यक्तियों के दोनों हाथों में  M का निशान बनता है। ऐसे व्यक्तियों को हस्तरेखा शास्त्र में बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है। ऐसे व्यक्तियों के पास जीवन में धन की कभी भी कमीं नहीं रहती है। इन लोगों को परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होता है और इस प्रकार के लोग समाज में अपना एक अलग ही नाम बनाते है। इन्हें समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति लगातार होती रहती है। 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.