Header Ads

Karwa Chauth 2022 Kab Hai: 12 या 13 अक्टूबर जानिए कब है करवा चौथ, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

karwa chauth 2022 kab hai karwa chauth 2022 date and time 12 or 13 october imporance and puja vidhi
Karwa Chauth 2022 Kab Hai


Karwa Chauth 2022 Kab Hai: करवा चौथ के त्योहार (Karwa Chauth Festival) को  हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां निर्जल व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने इस व्रत को खोलती हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं करवा चौथ 2022 में कब है (Karwa Chauth 2022 Mein Kab Hai), करवा चौथ का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Shubh Muhurat), करवा चौथ का महत्व और करवा चौथ की पूजा विधि (Karwa Chauth Significance and Karwa Chauth Puja Vidhi)

करवा चौथ का महत्व (Karwa Chauth Importance) 

भारत त्योहारों का देश कहलाता है। जहां कई त्योहार मनाए जाते है। इन्हीं में से एक त्योहार है करवा चौथ। जो सुहागन स्त्रियों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सुहागन महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी उम्र के बिना अन्न जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। इस दिन सिर्फ सुहागन महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी अच्छा वर प्राप्त करने के लिए व्रत रखती हैं।

करवा चौथ के दिन स्त्रियां करवा माता का पूजन करती हैं और शाम चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत को खोलती हैं।  इस दिन सुहागन महिलाएं पूरा श्रृंगार करके नई दुल्हन की तरह सजती हैं और अपनी थालियों को घूमाती हैं। इसके बाद सभी महिलाएं करवा चौथ की कहानी सुनती हैं। इसक बाद चौथ माता की पूजा करके महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं और फिर अपने करवे को सात बार घूमाती हैं।

इसके बाद चौथ माता को हलवा, पूरी, मीठी मट्ठी और खीर का भोग लगाया जाता है और फिर शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता और फिर अपने पति के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का यह व्रत खोला जाता है। लेकिन जो कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं, वह चंद्रमा को नहीं बल्कि तारों को अर्घ्य देती हैं। 

करवा चौथ की पूजा विधि (Karwa Chauth Ki Puja Vidhi)

1. करवा चौथ की पूजा शाम के समय ही की जाती है। इस दिन सुहागन स्त्रियों को स्नान आदि करने के बाद लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए और पूरा श्रृंगार अवश्य करना चाहिए।

2. पूजा से पहले एक साफ चौकी पर गंगाजल छिड़ककर उस पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर चौथ माता की तस्वीर स्थापित करें आप चाहें तो गेरू से भी चौथ माता की तस्वीर बना सकती हैं।

3. इसके बाद दो मिट्टी के करवे और एक पीतल का लोटा लें और उसमें जल भरें। इसके बाद उसमें अक्षत डालें। 

4. इसके बाद उन दोनों करवों और पीतल के लोटे में फूल या सिक्का डालें। 

5. इसके बाद दोनों करवों और पीतल के लोटे को ढक्कन से ढक दें और उन पर चावल भरें। 

6.इसके बाद मिट्टी के करवों पर सुपारी रखें और इसके बाद उन पर एक मिठाई, रबड़ी,सिंघाड़ा आदि रखें। 

7. इसके बाद दोनों करवों पर चार- चार सिकें लगाएं और उन्हें स्थापित कर दें। 

8. इसके बाद जल से आचमन करें और फूल माला चढ़ाएं और चौथ माता और करवों को हल्दी और रोली का तिलक लगाएं।

9.इसके बाद गणेश जी कि विधिवत पूजा करें और चौथ माता को श्रृंगार का पूरा सामान अर्पित करें। 

10. इसके बाद चौथ माता को सिंदूर चढ़ाएं उसके बाद चूड़ी चढ़ाएं। 

11. इसके बाद चार फल चढ़ाएं और दो दीपक लेकर उसमें इस तरह से बत्ती रखें की वह चार हो। 

12. इसके बाद धूपबत्ती, अगरबत्ती और दीपक जलाएं और चौथ माता की आरती करें। 

13. इसके बाद करवा चौथ की व्रत कथा को पढ़ें या सुनें। 

14. इसके बाद गणेश जी और चौथ माता की आरती करें और दोनों करवों की आदला बदली करें। 

15. इसके बाद पुए और पूरी से चौथ माता को भोग लगाना चाहिए। 

16. इसके बाद चंद्रमा निकलने पर उसका विधिवत पूजन करें और उसे भी पूरी और पुए का भोग लगाएं। 

18. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। 17. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा छलनी में देखें। 

19.इसके बाद अपने पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद करवा चौथ का व्रत खोलें।

करवा चौथ 2022 तिथि (Karwa Chauth 2022 Date) 

13 अक्टूबर 2022

करवा चौथ 2022 शुभ महुर्त (Karwa Chauth 2022 Subh Muhurat)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 6 बजकर 20 मिनट से शाम 7 बजकर 37 मिनट तक 

करवा चौथ व्रत समय - सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शाम 7 बजकर 52 मिनट तक 

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय - रात 7 बजकर 52 मिनट

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ -  शाम 04 बजकर 29 मिनट से (12 अक्टूबर 2022)

चतुर्थी तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 05 बजकर 38 मिनट तक (13 अक्टूबर 2022)



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.