Header Ads

14 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

14 October 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal


14 October 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। वहीं आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

14 अक्टूबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : रोहिणी

• योग : व्यतीपात

• करण : कौलव

• सूर्योदय: 06:46

• सूर्यास्त : 18:36

ये भी पढ़ें-  15 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏 14 अक्टूबर 2022 मेष राशिफल

आज के दिन आपको पूर्व में किये गए सामाजिक एवं घरेलु कार्यो से मान-सम्मान मिलेगा। दिनचार्य आज थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी फिर भी संतुष्ट रहेंगे। कार्य व्यवसाय अपेक्षा से थोड़ा मंदा रहेगा धन की आमद परिश्रम के बाद ही होगी। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की शीघ्रता रहेगी। स्वभाव में गर्मी भी रहेगी फिर भी अकारण ही क्रोध नही करेंगे। नौकरी वालो का किसी से झगड़ा होने की संभावना है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे आपके ऊपर आरोप आये। पारिवारिक वातावरण संध्या बाद कि परिस्थिति दिन से बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य में रक्त पित्त संबंधित विकार आ सकता है।

शुभ अंक:2

शुभ रंग: आसमानी नीला

🐂 14 अक्टूबर 2022 वृषभ राशिफल

आज आपका दिन अनर्गल कार्यो में व्यर्थ ना हो इसका विशेष ध्यान रखें दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण कार्यो से भटक सकते है। आज आप एक कार्य को करते हुए अन्य कार्यो के प्रति चिंतित रहेंगे जिससे किसी भी कार्य में सफलता मिलने में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आज भी नोकझोंक लगी रहेगी घरेलू समस्याओ का मिल बैठ कर समाधान करें अन्यथा आपसी संबंध खराब होने के पूर्ण आसार है। कार्य व्यवसाय में भी किसी ना किसी बात को लेकर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो से बहस होगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर बहस से बचें ख्याति में कमी आने से भविष्य के लिये हानिकारक रहेगा। संध्या बाद माहौल सुधरने से राहत मिलेगी।

शुभ अंक:7

शुभ रंग: पीच

👫 14 अक्टूबर 2022 मिथुन राशिफल

आज के दिन परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा सेहत पूर्ण रूप से ठीक ना होने पर भी मजबूरी में कार्य करना पड़ेगा। आज आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी जिससे बनते हुए काम बिगड़ने की संभावना है। प्रत्येक कार्य को धैर्य से करें शीघ्र लाभ पाने के चक्कर मे लाभ की जगह हानि हो सकती है। मध्यान तक का समय लाभ की अपेक्षा ज्यादा मेहनत वाला रहेगा लेकिन निराश ना हो इसके बाद मेहनत फलती होगी आवश्यकता अनुसार धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। धार्मिक कार्यो के प्रति आस्था बढ़ेगी देवदर्शन के अवसर मिलेंगे। घर के अस्त-व्यस्त माहौल मे भी संध्या बाद सुधार आएगा।

शुभ अंक:11

शुभ रंग: इंडिगो

🦀 14 अक्टूबर 2022 कर्क राशिफल

आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा आज आपके मन मे काफी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन असफलता के डर से इन्हें साकार रूप देने में दिक्कत आएगी दिन के आरंभ से ही मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।मध्यान के आस पास कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। पूर्व में की किसी गलती का फल आज मिलेगा। आर्थिक कमी आज दिन भर बनी रहेगी फिर भी प्रयास करते रहे धन लाभ मेहनत करने पर ही होगा। प्रेम प्रसंग संबंधित विचार संध्या तक दिमाग से दूर ही रखें शांति रहेगी। परिवारिक माहौल पल पल में बदलता रहेगा घर के सदस्य आज एक दूसरे के ऊपर कम ही विश्वास करेंगे। संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी। 

शुभ अंक:5

शुभ रंग: फ़िरोज़ा

🦁 14 अक्टूबर 2022 सिंह राशिफल

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दिन के प्रथम भाग में पूर्व में कई गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साह में रहेंगे। मध्यान तक लगभग सभी अधुरेकार्य पूर्ण हो जाएंगे बस आज जो काम ज्यादा महत्त्वपूर्ण होगा वही अधूरा रहेगा। धन की आमद आशा से कम होगी। मध्यान बाद स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज होगी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है शारीरिक अकडन दर्द की शिकायत बनेगी। घर के सदस्य अपने मे ही मस्त रहेंगे कुछ काम बताने पर नाराज होंगे। लालच देकर ही काम निकाला जा सकता है। ज्यादा किसी झमेले में ना पड़े आराम करें।

शुभ अंक:15

शुभ रंग: इंडिगो

👩 14 अक्टूबर 2022 कन्या राशिफल

आज का दिन भी लाभदायक बना है परन्तु आपकी आलसी प्रवृति के कारण होने वाले लाभ में कमी भी आ सकती है। दिन के आरंभ से ही प्रत्येक कार्य मे लापरवाही करेंगे जिस वजह से कार्य एक बार बिगड़ा तो आज सम्भलना मुश्किल होगा। मध्यान के समय परिस्थिति प्रतिकूल बनेगी लेकिन हिम्मत ना हारे आज नही तो कल मेहनत का फल आशाजनक मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी रहने से अधिकांश कार्यो में आत्मनिर्भर रहना पड़ेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा फिर भी कुछ कमी अखरेगी। परिजनों का प्रत्येक कार्यो में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े आशंकित रह सकते है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: वायलेट

⚖️ 14 अक्टूबर 2022 तुला राशिफल

आज आप दिन के आरंभ से ही किसी अधूरे कार्य को करने में जुट जाएंगे मध्यान तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन आपके कार्यो में विघ्न डालने वाले भी मिलेंगे हर किसी की बातों में ना आये अन्यथा लाभ से वंचित रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा धन की आमद मध्यम रहेगी आज अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य सरकारी अथवा कागजी कार्यो की रूपरेखा बना कर रखें निकट भविष्य में इनमे सफल होने की संभावना बनेगी। मित्र सहकर्मियों से वादा पूरा ना करने पर अनबन हो सकती है। परिवार में छूट-पुट कहासुनी के बाद शांति स्थापित होगी। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा होगी। आज थकान ज्यादा रहेगी।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: नेवी ब्लू

🦂 14 अक्टूबर 2022 वृश्चिक राशिफल

आज आपके अधिकांश कार्य असमंजस की स्थिति के कारण लटके रहेंगे आज आप किसी की सहायता भी लेना पसंद नही करेंगे इसलिए कार्यो के पूर्ण होने की संभावना कम ही रहेगी फिर भी धन संबंधित परेशानी नही रहेगी। आर्थिक लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा। आप किसी से भी मजाक कर लेंगे लेकिन किसी अन्य का आप सहन नही कर पाएंगे जिससे आपसी मन मुटाव होगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल विलंब से मिलने के कारण निराश होंगे आपके बनते कार्यो में कोई विघ्न डाल सकता है। जल्द से किसी के ऊपर भरोसा न करें हित शत्रु प्रबल रहेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग : गहरा लाल

🏹 14 अक्टूबर 2022 धनु राशिफल

आज का दिन संध्या तक आपके लिए शुभ बना रहेगा इसके बाद स्थिति एकदम विपरीत होने लगेगी आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें। दिन के आरंभ में धन लाभ की आशा लागये रहेंगे इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आज किसी अवांछित खर्च के आने से थोड़े परेशान भी होंगे लेकिन स्थिति को संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि के योग बन रहे है आज आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता अवश्य ही लाभ दिलायेगी। सार्वजिक क्षेत्र पर भी सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। व्यवहार कुशलता से उच्च प्रतिष्ठित लोगो को अपने पक्ष में कर लेंगे। घर मे आनंद का वातावरण रहेगा संध्या बाद किसी से झगड़ा होने की सम्भवना भी है।

शुभ अंक:3

शुभ रंग: भूरा

🐊 14 अक्टूबर 2022 मकर राशिफल

आज आप का स्वभाव संतोषी रहेगा किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा उधेड़ बुन में नही पड़ेंगे। आज दिन में आपको प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे देख भाल कर ही निर्णय लें कार्य व्यवसाय में निवेश कर सकते है संध्या बाद से धन लाभ की संभावनाए अधिक रहेंगी लेकिन शेयर आदि कार्यो में जोखिम ना लें नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्य एकसाथ आने एवं सहकर्मियों का मनमाने व्यवहार से असुविधा होगी परन्तु किसी स्वयं जन का सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा। पारिवार के सदस्य महत्त्वपूर्ण विषयो पर चिंतन करेंगे। संध्या बाद मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत साथ देगी।

शुभ अंक:7

शुभ रंग: पीच

🍯  14 अक्टूबर 2022 कुंभ राशिफल

आज के दिन आप दिन भर ख्याली पुलाव पकाएंगे आपकी कल्पनाएं असामान्य रहेंगी असंभव कार्यो को भी संभव करने की सोचेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मेहनत करने के मूड में नही रहेंगे बैठे बिठाये लाभ कमाने की मानसिकता के चलते सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। आज आपको व्यवसाय विस्तार के मार्गदर्शन मिलेंगे लेकिन किसी अभाव के कारण सम्भव नही हो सकेगा। नौकरी वाले लोगो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जल्द ही इसका परिणाम सकारात्मक रूप में मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों में एक दूसरे से श्रेष्ठ बनने की होड़ लगेगी लेकिन वातावरण शांत ही रहेगा। कुछ समय के लिये शारीरक शिथिलता अनुभव होगी।

शुभ अंक:9

शुभ रंग:गोल्डन ब्राउन

🐳 14 अक्टूबर 2022 मीन राशिफल

आज भी दिन आपके लिए सुख-शांति दायक रहेगा दिन के आरंभ से ही यात्रा की योजना बनेगी लंबी यात्रा के प्रति उत्साहित रहेंगे लेकिन इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। कार्य व्यवसाय में मंदी रहेगी खर्च निकालने लायक आमदनी भी किसी के सहयोग के बाद ही बन सकेगी। लोग आपकी पीछे से बुराई करेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव रहने के आज आपका कोई साथ दे या ना दे आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से सुखद भेंट होगी पुरानी यादें ताजा होने से अतीत में खोए रहेंगे। संध्या बाद प्रतिकूल समय होने लगेगा अकस्मात हानि होने की संभावना है। संध्या पश्चात वाहन के प्रयोग में सावधानी बरते।

शुभ अंक:6

शुभ रंग: कॉफ़ी

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.