Header Ads

Raksha Bandhan 2022 Date Time: रक्षाबंधन पर इन देवाताओं को जरूर बांधें राखी, जीवन की होंगी सभी इच्छाएं पूरी

raksha bandhan 2022 date time rakhi must be tied to these deities on rakshabandhan, all the wishes of life will be fulfilled
Raksha Bandhan 2022 Date Time

Raksha Bandhan 2022 Date Time:  रक्षाबंधन के त्योहार (Raksha Bandhan Festival) भारत में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि (Purinam Tithi) को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा वैसे तो यह त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना गया है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat: इस बार रक्षाबंधन पर बन रहे हैंबेहद ही शुभ संयोग, जानिए किस समय बांधनी चाहिए आपको अपने भाई को राखी

इसके अलावा हिंदू धर्म में देवताओं को भी राखी बांधने की परंपरा है। माना जाता है कि देवताओं को राखी बांधने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन देवताओं को कौन-कौन सी राखी बांधनी चाहिए। 

Raksha Bandhan 2022 Date Time: रक्षाबंधन के दिन  देवताओं को जरूर बांधें राखी

भगवान गणेश- भगवान गणेश को रक्षाबंधन के दिन लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि भगवान गणेश को लाल रंग बेहद पसंद है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट और संकट समाप्त होते हैं। इसके साथ ही रिद्धि सिद्धि की भी प्राप्ति होती है। 

भगवान शिव- रक्षाबंधन के दिन भगवान शिव को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान शिव का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा और साथ ही आपके जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022 Date And Time: 11 या 12 अगस्त जानिए कब मनायाजाएगा रक्षाबंधन ,जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,महत्व और भाई कोराखी बांधने की विधि

भगवान विष्णु- भगवान विष्णु को पीला रंग अत्याधिक प्रिय है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाकर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। 

भगवान श्री कृष्ण- द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण को द्रौपदी ने राखी बांधी थी। इसके बदले उन्होंने द्रोपदी का लाज बचाई थी। इसलिए इस दिन भगवान श्री कृष्ण को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से वह आपकी सभी परिस्थिति में रक्षा करेंगे। 

हनुमान जी- रक्षाबंधन के दिन हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह शांत होता है और साथ ही बल औप बुद्धि की भी प्राप्ति होती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.