Header Ads

Raksha Bandhan 2022 Day: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बांधे अपने भाई को राखी, दोनों के बीच जीवनभर बना रहेगा प्रेम का अटूट रिश्ता

raksha bandhan 2022 day raksha bandhan 2022 date raksha bandhan tie rakhi according zodiac sign
Raksha Bandhan 2022 Day


Raksha Bandhan 2022 Day: रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) इस साल 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर सभी बहने अपने भाईयों को राखी बांधती हैं और भाई उन्हें सदैव उनकी रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन यदि बहने इस दिन अपने भाईयों को उनकी राशि (Zodiac) के अनुसार राखी बाधंती हैं तो न केवल भाई के जीवन में बल्कि उनके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बहने अपने भाईयों को किस रंग की राखी बांध सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022 Date Time: रक्षाबंधन पर इन देवाताओं को जरूरबांधें राखी, जीवन की होंगी हों सभी इच्छाएं पूरी

मेष राशि

यदि आपका भाई की राशि मेष है तो रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को नारंगी और सुनहरे रंग की भी राखी बांध सकती हैं। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के भाईयों को उनकी बहने सिल्वर रंग या फिर चांदी की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने भाई को नीले और बादामी रंग की भी राखी बांध सकती हैं। 

मिथुन राशि

अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो आप अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकती हैं। क्योंकि इस राशि का स्वामी ग्रह बुध और बुध ग्रह का रंग हरा होता है। इसलिए आप हरे रंग की किसी शेड्स की राखी अपने भाई को बांध सकती हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि की भाईयों को उनकी बहने चमकीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने भाई को हल्के बादामी रंग या फिर मोती की भी राखी बांध सकती हैं। 

सिंह राशि

यदि आपके भाई की राशि सिंह है तो आप अपने भाई को नारंगी रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को सुनहरी और पीले रंग की भी राखी बांध सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat: इस बार रक्षाबंधन पर बन रहे हैं बेहद ही शुभ संयोग, जानिए किस समय बांधनी चाहिए आपको अपने भाई को राखी

कन्या राशि

कन्या राशि के भाईयों को उनकी बहने हरे रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को नीले मिक्स हरे रंग की भी राखी बांध सकती हैं। इस तरह की राखी बांधने से आपके भाई की सुख और सुविधा में बढ़ोतरी होगी। 

तुला राशि

अगर आपके भाई की राशि तुला है तो आप अपने भाई को कोई भी सजीधजी राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भआई को मल्टी कलर या फिर डायमंड की भी राखी बांध सकती हैं। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के भाईयों को उनकी बहने मेंजेंटा कलर की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को गुलाबी और संतरी रंग की भी राखी बांध सकती हैं। 

धनु राशि 

धनु राशि के भाईयों को उनकी बहने सरसो जैसे पीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा अगर आप अपने भाई को हल्दी कलर की राखी बांधती हैं तो यह भी आपके भाई के लिए शुभ रहेगी। 

मकर राशि

अगर आपके भाई की राशि मकर है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को नीले रंग की कोई भी राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा इस दिन आप अपने भाई को परपल कलर की भी राखी बांध सकती है। 

कुंभ राशि

यदि आपका भाई कुंभ राशि का है तो आप इस दिन अपने भाई को नीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इस रंग की राखी आपके भाई के लिए काफी शुभ रहेगी। 

मीन राशि

मीन राशि के भाईयों को उनकी बहने पीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा इस दिन आप अपने भाई को केसरिया और लाल रंग की भी राखी बांध सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.