Header Ads

Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat: इस बार रक्षाबंधन पर बन रहे हैं बेहद ही शुभ संयोग, जानिए किस समय बांधनी चाहिए आपको अपने भाई को राखी

raksha bandhan 2022 shubh muhurat this time a very auspicious coincidence is being made on Rakshabandhan, know at what time you should tie Rakhi to your brother
Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat:  रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाईयों को राखी (Rakhi) बांधती हैं और भाई उन्हें जीवनभर उनकी रक्षा करने के वचन देते हैं। लेकिन बहनों को हमेशा अपने भाईयों को शुभ मुहूर्त पर ही राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार अशुभ मुहूर्त पर राखी बांधने से कई प्रकार के आपके भाईयों को कई प्रकार के अनिष्ट का सामना भी करना पड़ सकता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर कौन से बन रहे हैं शुभ संयोग।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022 Date And Time: 11 या 12 अगस्त जानिए कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन ,जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,महत्व और भाई को राखी बांधने की विधि

रक्षाबंधन पर बनने वाले शुभ संयोग  (Raksha Bandhan Ke Shubh Sanyog)

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाईयों को राखी बांधकर जीवनभर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले कई शुभ और अशुभ योगों का विचार किया जाता है। 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार राखी बांधने का शुभ योग 10 घंटे और 13 मिनट का बन रहा है। इसके अलावा भी इस दिन कई प्रकार के शुभ संयोग बन रहे हैं। जिनमें अगर आप अपने भाई को राखी बाधेंगी तो उन्हें जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। 

इस दिन अभिजित मुहूर्त, अमृत काल मुहूर्त और विजय मुहूर्त तीनों ही योग बन रहे हैं। लेकिन अमृत काल मुहूर्त सुबह 9 बजकर 25 से  सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पड़ रहा है। जिस समय भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में आपको इस मुहूर्त में अपने भाई को राखी बिल्कुल भी नहीं बांधनी चाहिए। 

भद्रा के अलावा इस दिन आपको राहुकाल और गुलिक काल का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस समय भी कोई शुभ काम करना अशुभ ही माना जाता है। 

राखी बांधने का शुभ समय 2022 (Rakhi Bandhne Ka Shubh Samay 2022)

रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय -  सुबह 11 बजकर 21 मिनट से रात  9 बजकर 35 मिनट तक

रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से  शाम 5 बजकर 12 मिनट तक

रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त - शाम 7 बजकर 59  मिनट से रात 9 बजकर 35 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक

विजय मुहूर्त-  दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक

ये भी पढ़ें-  Shravan Purnima 2022 Kab Hai: श्रावण पूर्णिमा 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

रक्षाबंधन 2022 का अशुभ समय (Raksha Bandhan 2022 Asubh Samay)

रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय -  सुबह 11 बजकर 21 मिनट

रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ -  सुबह 7 बजकर 47 मिनट से सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक

रक्षा बन्धन भद्रा मुख -  सुबह 8 बजकर 48 मिनट से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक

राहुकाल- दोपहर  2 बजकर 46 मिनट से  शाम 4 बजकर 30 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 09 बजकर 32 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.