Header Ads

16 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

16 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

 

16 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और छठा श्राद्ध है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा वृषभ में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

16 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : रोहिणी

• योग : वज्र

• करण : विष्टि

• सूर्योदय: 06:38

• सूर्यास्त : 19:03

ये भी पढ़ें- 17 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

16  सितंबर 2022 मेष राशिफल

परिवार में सभी बात से सहमत होंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी बंटवारे से सभी संतुष्ठ रहेंगे। कोई प्रतियोगिता आपके लिए कठिन हो सकती है। प्रेम संबंधों से ज़्यादा परिवार पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

16  सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। तीर्थयात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के मालिकाना हक को लेकर कोई आप पर शक करेगा। प्रेम संबंधों में अपने मन की बात सुनें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – गुलाबी

16  सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को लेकर सकारात्मक रहेंगे।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – सफेद

16  सितंबर 2022 कर्क राशिफल

घर पर किसी सदस्य के मूड को नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में कोई आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – नेवी ब्लू

16  सितंबर 2022 सिंह राशिफल

घर पर किए गए बदलावों को नापसंद कर सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – मैटेलिक ब्लू

ये भी पढ़ें- 18 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

16  सितंबर 2022 कन्या राशिफल

प्रोफेशनल मुद्दे पर किसी प्रभावशाली से बहस करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के मूड को ठीक करने की कोशिश करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। काम के बीच में प्रेम संबंधों के बारे में ना सोचेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – सी ग्रीन

16  सितंबर 2022 तुला राशिफल

नए विवाहित जोड़ों को कुछ समस्या हो सकती हैं। विदेश छुट्टियों पर जाना प्लान कर सकते हैं। प्रदूषण से खुद को बचाने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। विवाह होने में अभी समय लग सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – केसरिया

16  सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर दे सकते हैं। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में अपनी उम्मीदों को थोड़ा कम करें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नीला

16  सितंबर 2022 धनु राशिफल

व्यवसाय में घाटा हो सकता है। परिवार के लोगों को खुश रखने में कामियाब होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ हगा। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

16  सितंबर 2022 मकर राशिफल

जीवनसाथी आपकी सभी ज़रूरतों का ख्याल रखेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर या अपॉर्टमेंट का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में सफलता के चलते नए मौके मिलेंगे। आज अपने साथी का व्यवहार कुछ बदला हुआ महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का हरा

16  सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजक्ट के चलते किसी के साथ टीम बनाएंगे। करियर को लेकर परिवार का कोई सदस्य आप पर निर्भर रहेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में कानूनी लड़ाई से बचें। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। कोई आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इंडिगो

16  सितंबर 2022 मीन राशिफल

कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में बिना किसी मदद के समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – क्रीम

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.