Header Ads

17 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

17 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

17 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सातवां श्राद्ध है। इसके अलावा आज जीवित्पुत्रिका व्रत और विश्वकर्मा पूजा हैं। वहीं आज के दिन चंद्रमा वृषभ  राशि में शाम 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

17 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : मृगशिरा

• योग : सिद्धि

• करण : बालव

• सूर्योदय: 06:39

• सूर्यास्त : 19:02

ये भी पढ़ें- 18 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

17  सितंबर 2022 मेष राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए प्रयास करना होगा।  परिवार में शांति का माहौल रहेगा। गाडी चलाते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक सिद्ध होगा। कोई आपको किसी प्रतिष्ठित समारोह के लिए आंमत्रित कर सकता है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग- पीला

17  सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

किसी प्रतिष्ठित असाइनमेंट में काम करने पर भी पहचान नहीं मिल पाएगी। जीवनसाथी आपके साथ ज़्यादा लगाव दिखा सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन आप चीज़ों को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग- टरक्वॉइश

17  सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी के साथ अपने रिश्तों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग- पीच

17  सितंबर 2022 कर्क राशिफल

कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके हाथ से निकल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। पुराना प्यार वापिस आपसे कांटेक्ट करने की कोशिश कर सकता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू

17  सितंबर 2022 सिंह राशिफल

किसी घरेलू उपचार को अपनाने से लाभ होगा। परिवार के साथ विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घर या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग- रोज़ी ब्राउन

17  सितंबर 2022 कन्या राशिफल

कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग- रोज़

17  सितंबर 2022 तुला राशिफल

व्यापार में नुकसान हो सकता है। खराब मूड के चलते घर का माहौल बिगड़ सकता है। मकान मालिक को किराएदार मिल सकते हैं। पढ़ाई में किसी की मदद लेने में संकोच ना दिखाएं। किसी को अपनी भावनाओं के बारे में बता सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग- डार्क ग्रे

17  सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नए घर का कंस्ट्रक्शन शुरु करा सकते हैं। आपके केयरिंग व्यवहार के चलते आपका साथी आपसे खुश रहेगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग- सिल्वर ग्रे

17  सितंबर 2022 धनु राशिफल

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी घर को खरीदने में अभी समय लग सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग- पैरेट ग्रीन

17  सितंबर 2022 मकर राशिफल

जीवनसाथी के मूड को सतर्कता से संभालने की ज़रूरत है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में कामियाब होंगे। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग- रॉयल ब्लू

17  सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत है। संपत्ति के स्वामित्व के बारे में अपने रिकार्ड साफ रखें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग- लाइट ब्राउन

17  सितंबर 2022 मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी मामले को अच्छे से संभाल लेंगे। किसी सपने को साकार करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। विदेश जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। किसी घर को खरदीने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। प्रेम संबंधों की सफलता आपके साथी के मूड पर निर्भर रहेगी।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग- सी ग्रीन

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.