Header Ads

2 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

2 October 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal


2 October 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज सातवां शारदीय नवरात्रि व्रत, सरस्वती आहवाहन और नवपत्रिका पूजा है। वहीं आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

2 अक्टूबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : मूल

• योग : सौभाग्य

• करण : गर

• सूर्योदय: 06:45

• सूर्यास्त : 18:44

ये भी पढ़ें- 3 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

2 अक्टूबर 2022 मेष राशिफल

खुशहाल जीवन के लिए सेहत का महत्व समझेंगे। कुछ लोगों के लिए एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे। क्लाइंट को अपनी नियम और शर्तों के अनुसार ढाल पाएंगे। प्रेमसंबंधों में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराश न हो। घरवालों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित बिज़नेस वालों का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक:5

शुभ रंग: गहरा हरा

2 अक्टूबर 2022 वृषभ राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।आर्थिक क्षेत्र में बढ़ता हर कदम आपको और मजबूत करेगा। सहकर्मी और वरिष्ठ लोग थोड़े बदले से दिखाई नज़र आएंगे। रोमांस के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रोमांचक समय आपका इंतजार कर रहा है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियांना निभाना मनमुटाव के जन्म देगा। काम पर जाते समय कार खराब हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित अच्छीख़बर मिलने के योग हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

2 अक्टूबर 2022 मिथुन राशिफल

बाहर के खाने पर कंट्रोल करने से सेहतमंद जीवन जिएंगे। किसी वस्तु पर अतिरिक्त खर्च करना नुकसानदेह नहीं होगा। ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। पहली नज़र में प्यार होने से ज़िंदगी सुहानी दिखाई देगी। घर में मेहमान आ सकते है, दिन अच्छा गुजरेगा। दोस्तों या परिवार वालो के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। छात्रों के लिए सफलता पाने का दिन है।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग:सफेद

2 अक्टूबर 2022 कर्क राशिफल

खानपान पर कंट्रोल करने से सेहतमंद रहेंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर कहीं से पैसा मिलना है तो इंतज़ार करना पड़ेगा। ऑफिस में कोई आपके बने बनाये काम में बाधा डाल सकता है। प्रेमी को लुभाने के आपके प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। विवाद के मिटने के साथ ही रिश्तों में आई दूरी भी खत्म होगी। कुछ लोग छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। संपत्ति विवाद पर आने वाला आपके पक्ष में होगा।

शुभ अंक:17

शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

2 अक्टूबर 2022 सिंह राशिफल

स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं आपको परेशान नहीं करेंगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उत्साह बढेगा जीत भी हासिल होगी। प्यार का खुल कर इज़हार करें, समय आपके साथ है। जॉइंट फैमिली में रहने वाले सावधान रहें। आपकी छोटी सी भूल घर का माहौल खराब कर सकती है। विदेश जाने का योग बन सकता है। संपत्ति के लिहाज से यह अच्छा दिन नहीं है।

शुभ अंक:3

शुभ रंग :मैजेंटा

2 अक्टूबर 2022 कन्या राशिफल

घरवालों और डॉक्टर की मदद से आपकी सेहत में सुधार होगा। किसी से आर्थिक मदद का भरोसा हैतो निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में सभी की उम्मीद आपसे बंधी होगी। प्रेम संबंधमेंअकेलापन आपको खल रहा था, वो ख़त्म होगा। गलतफहमी के चलते परिवार में मनमुटाव पैदा हो सकता है। यात्रा को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी का बिज़नेस करने वाले सावधान रहें।

शुभ अंक:18

शुभ रंग: सुनहरा भूरा

2 अक्टूबर 2022 तुला राशिफल

सेहत में सुधार होगा। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो जल्दी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों और बॉस का सहयोग मिलेगा। रोमांस में निराशा हाथ लग सकती है। घर परिवार में आपसी सहमति बना कर रखें। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रोपर्टी संबंधी मामले में समस्या उत्पन हो सकती है।

शुभ अंक:2

शुभ रंग:सफेद

2 अक्टूबर 2022 वृश्चिक राशिफल

स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन एक से अधिक स्रोतों से आपके पास आने वाला है। कार्यक्षेत्र में ठीक वैसा नहीं होगा जैसा आपने सोचा है। प्यार का बंधन मजबूत होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलने से फायदा होगा। ट्रेवल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम करने वालों को झटका लग सकता है। नया घर लेने के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक:9

शुभ रंग: हल्का लाल

2 अक्टूबर 2022 धनु राशिफल

स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्तर पर कमज़ोर महसूस करेंगे। ऑफिस में खुद को साबित करने का सही वक्त है। प्रेमी के पीठ पीछे किसी और के करीब जाना ठीक नहीं होगा। परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ने से परेशान रहेंगे। आपमें से कुछलोग घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके सपनों का घर अभी आपकी पहुंच से दूर है।

शुभ अंक:7

शुभ रंग:मैरून

2 अक्टूबर 2022 मकर राशिफल

सेहत पर ध्यान दें ताकि भविष्य में किसी गंभीर बीमारी का शिकार न हों। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगालेकिन आप संतुष्ट नहीं होंगे। काम करने की क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। प्रेमी का खराब मूड रोमांस का माहौल बिगड़ देगा। परिवार वालों के साथ मिल बैठ कर, रोज़ाना के रूटीन से ब्रेक मिलेगा। यात्रा से संबंधित कुछ खास नहीं होगा। प्रोपर्टी में निवेश का योग है।

शुभ अंक:11

शुभ रंग: पीच

2 अक्टूबर 2022 कुंभ राशिफल

अच्छा खाना और एक्सरसाइज से आप तंदुरुस्त बने रहेंगे। कमाई से आपके लिए वो सब करना मुमकिन नहीं जो आप चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक हुए बदलाव से आप खुश नहीं हैं। प्रेमी को लुभाने की आपकी कोशिश कामयाब नहीं होगी। जीवनसाथी के शक करने की आदत आपको परेशान कर सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करेंगे जिसे आप पसंद नहीं करते। आपकी यात्रा उबाऊ रह सकती है। आज का दिन प्रोपर्टी में निवेश के लिए सही नहीं है।

शुभ अंक:6

शुभ रंग:क्रीम

2 अक्टूबर 2022 मीन राशिफल

सेहत के मामले में आप बिलकुल फिट हैं। पैसा कमाने का कोई नया जरिया आपके सामने आएगा। ऑफिस में आपका दिन व्यस्त रहने वाला है। संबंधों को सहेजने की ज़रूरत है। परिवार की बात करें तो आप खुश भी हैं और संतुष्ट भी। सहयोगी के साथ यात्रा का सुखद अनुभव रहेगा। प्रोपर्टी से संबंधित कोई अच्छी खबर आने को है।

शुभ अंक:8

शुभ रंग:सफेद

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.