Header Ads

3 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

3 October 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

3 October 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज आठवां शारदीय नवरात्रि व्रत,संधि पूजा, महाअष्टमी और सरस्वती पूजा है। वहीं आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

3 अक्टूबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : पूर्वाषाढा

• योग : शोभन

• करण : बव

• सूर्योदय: 06:45

• सूर्यास्त : 18:43

ये भी पढ़ें- 4 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

3 अक्टूबर 2022 मेष राशिफल

मौजूदा स्थिति में आप बेहद कमजोर और निराश महसूस कर रहे हैं। आप नी ही जीवन यात्रा को संदेह से देख रहे हैं। अपने लिए किए गए फैसलों और अपनी ही सोच पर शक कर रहे हैं। ऐसी मानसिक दशा में आप आने वाले बेहतर मौके को खो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।  

शुभ रंग- काला

 शुभ अंक- 8

3 अक्टूबर 2022 वृषभ राशिफल

आपको अपने ही कार्य को पूरा करने में कठिनाई होगी, क्योंकि अपनी ही ऊर्जा और समझ का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि आपको लगता है कि यह आपके लिए आसान नहीं है आप भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित रहेंगे। अपनी सोच को सकारात्मक रखें

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

3 अक्टूबर 2022 मिथुन राशिफल

वर्तमान जीवन स्थिति में तनाव हो सकता है इस स्थिति के बेहतर होने के कोई आसार नजर नहीं आएंगे। किसी अनैतिक कार्य या विचार को लेकर आप अत्यंत परेशान रहेंगे, इससे बचकर रहें। आपका कोई अपना आपको निराश कर सकता है। दूसरों पर आरोप लगाने से स्थिति और खराब हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

 3 अक्टूबर 2022 कर्क राशिफल

आप अपनी वर्तमान नौकरी को पसंद नहीं कर रहे हैं मगर आपको ईश्वर की ओर से दिए गए मौके के लिए एहसानमंद होना चाहिए। आप अपनी कमजोरियों को छोड़कर अपनी शक्तियों पर ध्यान दें। सेहत को लेकर शिकायत है तो अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने और उसमें परिवर्तन की जरूरत है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- 5 October 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

3 अक्टूबर 2022 सिंह राशिफल

आप अकसर अपनी जिम्मेदारियों को उठाने से हिचकते हैं और उनसे भागने की कोशिश करते हैं। आप जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, इस वजह से शुरू किए गए प्रोजेक्ट में विलंब होगा। जिस उन्नति की आप आस लगाए बैठे हैं, वो आपके हाथ से निकलती जा रही है। इसलिए अपनी सोच में सकारात्मकता लाएं। 

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 4

3 अक्टूबर 2022 कन्या राशिफल

मुश्किल समय का अंत होगा। आप जिस आर्थिक तंगी से निकले हैं उसकी भरपाई करने का समय गया है। नए कार्य से आय में बढ़ोत्तरी की खबर मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। हाल में ही आप अत्यंत भावुक परेशानी से निकले हैं। आप आत्मविश्वास लबरेज हैं, इसे बनाए रखें। 

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

3 अक्टूबर 2022 तुला राशिफल

अत्यंत लंबी यात्रा के बावजूद भी अभी पथ सरल-स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। बनते-बनते काम अटक सकते हैं ऐसे में सफलता पाने के लिए आपको धीरज रखने की जरूरत पड़ेगी। निराशा को छोड़कर अपने ऊपर विश्वास रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।  

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 10

3 अक्टूबर 2022 वृश्चिक राशिफल   

आप अपनी वर्तमान नौकरी में किसी तरह की असहमति या प्रतिकूलता का सामना करेंगे। आपको समझदारी और धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में व्यावहारिकता से काम लें। आर्थिक स्थिति के बारे में भी समझदारी से काम लें और कोई निर्णय लेने से पहले समझदार लोगों के साथ विचार-विमर्श जरूर करें।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 11

3 अक्टूबर 2022 धनु राशिफल

आप खुद से ज्यादा अनुभवी और समझदार लोगों से विचार करके ही किसी तरह का निर्णय लें। प्रेम को लेकर आपको अत्यंत खुशी मिलने वाली है। आपके जीवनसाथी बहुत समझदारी और प्रेम से आपका साथ देंगे। आपके अतीत के निवेश का फल आपको मिलेगा। बड़ी योजनाओं में पैसा लगाएं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 14

3 अक्टूबर 2022 मकर राशिफल

बीते कुछ समय से आप अत्यंत अकेला और उदास महसूस कर रहे हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में बिल्कुल भी खुश महसूस नहीं कर रहे हैं। आने वाले समय को लेकर आप बहुत चिंतित और अस्पष्ट हैं। आप हताश महसूस कर रहे हैं। किसी से दिल की बात भी नहीं कर पा रहे हैं। इस दशा से उबरने का प्रयास करें। 

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 19

 3 अक्टूबर 2022 कुंभ राशिफल

किसी समझदार महिला की आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर आप अपने प्रेम जीवन को लेकर निराश हैं, तो जल्दबाजी में किसी के साथ रिश्ता कायम करें। सही समय आने का इंतजार करें। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा इस वजह से खुशहाली का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग- हल्का पीला

शुभ अंक- 13

3 अक्टूबर 2022 मीन राशिफल

छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बनाएं, यह आपके लिए तकलीफदेह हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा इंसान है, जो आपको हानि पहुंचाना चाहता है। ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें। प्रेम संबंधों को लेकर आप अत्यंत जल्दबाजी में आगे बढ़ रहे हैं, बेहतर होगा आप अपनी सीमाओं का ध्यान रखें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट

शुभ अंक- 7


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.