Header Ads

24 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)


24 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

24 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और चौदहवां श्राद्ध है। वहीं आज के दिन चंद्रमा सिंह रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

24 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी

• योग : शुभ 

• करण : शकुनि

• सूर्योदय: 06:46

• सूर्यास्त : 18:50

ये भी पढ़ें- 25 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

24  सितंबर 2022 मेष राशिफल

किसी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें। पुरानी बातों को भूलकर परिवार में तनाव कम करने की कोशिश करें। लंबी यात्रा पर किसी को अपने साथ लेकर जाएं। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - इंडिगो

24  सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की ज़रूरत है। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग कराने की सोच सकते हैं। आज अपने साथी को खुद के लिए थोड़ा समय दें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन

24  सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

करीबी आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद करेगा। किसी कानूनी मामले में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का पीला

24  सितंबर 2022 कर्क राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे नाराज़ हो सकता है। परिवार की तरफ से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर विदेश जाने का मौका मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए विवाहित जोड़ो के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – चॉकलेट

24  सितंबर 2022 सिंह राशिफल

परिवार में शांति का माहौल बनाने में कामियाब होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए अलग सोचना होगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – लेमन

ये भी पढ़ें- 26 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

24  सितंबर 2022 कन्या राशिफल

मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते किसी प्रोजेक्ट को शुरु कर सकते हैं। परिवार से दूर रहे लोगों को परिवार का सपोर्ट मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग कर लें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी मामले में कोई आपसे सलाह मांग सकता है। अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – लेवेंडर

24  सितंबर 2022 तुला राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी से की गई प्रतिबद्धता पर खड़े रहने की ज़रूरत है। सड़क मार्ग से किसी यात्रा को खूब एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में किसी पर भरोसा ना करें। हो सकता है कि जिनसे आज आप घृणा करते हैं वो कल आपके सपोर्टर हों। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लाइट पर्पल

24  सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

किसी शर्त से पैसा जीत सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने की ज़रूरत है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। समाज में किसी की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – चॉकलेट

24  सितंबर 2022 धनु राशिफल

गृहणियां घर में सकारात्मक बदलाव कर सकती है। आज के दिन किसी लंबी यात्रा पर ना जाएं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते है। किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – सफेद

24  सितंबर 2022 मकर राशिफल

सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ बात करते समय शब्दों का ख्याल रखें। किसी दूर स्थान पर यात्रा के लिए जा सकते हैं। घर की मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – लेमन

24  सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

कार्यक्षेत्र किसी काम को कर संतुष्ठ महसूस करेंगे। गृहणियां घर में सुधार के लिए बजट बढ़ा सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – हरा

24  सितंबर 2022 मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता महसूस करेंगे। आपका कोई करीबी घर का माहौल खुशनुमा बनाने में मदद करेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। किसी महत्वपूर्ण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अपनी दृढ़ता से प्यार पाने में कामियाब होंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – गुलाबी

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.