Header Ads

3 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

3 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

3 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं यदि व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी आवाहन है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिनाकिसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

2 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : ज्येष्ठा

• योग : विष्टि

• करण : विष्कम्भ

• सूर्योदय: 06:25

• सूर्यास्त : 19:25

ये भी पढ़ें- 4 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

3 सितंबर 2022 मेष राशिफल

एलर्जी की समस्या से जुझ रहे लोग अपना ख्याल रखें। धन संबंधित किसी मामले को लेकर घबराहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर अपने सहयोगियों के साथ सख्त रहें। घर के काम में कोई आपकी मदद करेगा। किसी के साथ यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। कंस्ट्रक्शन को कोई काम कुछ कारणों के कारण रुक सकता है। रिलेशन मज़बूत करने के लिए साथी को खुश रखें।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – हरा

3 सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

सेहत में सुधार होगा। किसी चीज़ में किए गए निवेश से धन लाभ होगा। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट हो सकती है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – नेवी ब्लू

3 सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

वज़न को नियंत्रित करने में सफल होंगे। अपने बजट के अंदर ही कोई वाहन खरीदें। कार्यक्षेत्र पर आत्मविश्वास के साथ किसी काम को करेंगे। माता-पिता किसी बात पर आपको डांट सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ मन की बात साझा करेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – वॉयलेट

3 सितंबर 2022 कर्क राशिफल

अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों पर नज़र रखें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी भी सूचना को अपने तक ही सीमित रखें। आपका साथी आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – मरुन

3 सितंबर 2022 सिंह राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को संघर्ष करना पड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ मिलना मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – पीच

3 सितंबर 2022 कन्या राशिफल

सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी को अपने वाहन में लिफ्ट देने से बचें। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नेवी ब्लू

3 सितंबर 2022 तुला राशिफल

किसी बीमारी में सुधार होगा। लोन चुकाने में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से शत्रुओं को परास्त करेंगे। किसी को अपने साथ यात्रा पर जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। सी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक रहेगा। कोई आपके साथ ज़्यादा फ्रैंडली होने की कोशिश कर सकता है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – क्रीमसन

3 सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

सेहत को लेकर सजर रहेंगे। किसी चीज़ में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्या दूर होगी। तीर्थयात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी नई जगह जाना हो सकता है। समाज में नई चीज़ों को अपनाने लगेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – हल्का हरा

3 सितंबर 2022 धनु राशिफल

सेहत के लिए दिन अच्छा है। धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को लेकर सतर्क रहें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी यात्रा में जाने में देरी हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – मर्जेंटा

3 सितंबर 2022 मकर राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। धन संबंधित मामलों में किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। कार्यक्षेत्र पर कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। काम के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। किसी के साथ चल रही गलफहमियां दूर होंगी। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – गाढ़ा हरा

3 सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

सेहत को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपके काम को लेकर कोई सीनियर आपसे नाराज़ हो सकता है। परिवार में चली आ रही गलफहमियां दूर होंगी। नए घर की साज-सज्जा करेंगे। किसी काम को पूर दिल से नहीं कर पाएंगे। किसी से मन ही मन प्रेम करते हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – क्रीम

3 सितंबर 2022 मीन राशिफल

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत में सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी की कोई डील आपके बजट में हो सकती है। लंबे समय बाद किसी से मिलकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी। अपने साथी के मूड का ख्याल रखें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.