Header Ads

4 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

4 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

 

4 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। वहीं यदि व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज राधा अष्टमी, दूर्वा अष्टमी,मासिक दुर्गा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा और आज से ही महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ हो रहे हैं। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिनाकिसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

4 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : मूल

• योग : प्रीति

• करण : कौलव

• सूर्योदय: 06:26

• सूर्यास्त : 19:23

ये भी पढ़ें- 5 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

4 सितंबर 2022 मेष राशिफल

मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर परेशानियां कम होंगी। किसी करीबी के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। चीजों को सकारात्मक नज़रिए से देखेंगे। अपने साथी से मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – नेवी ब्लू

4 सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

सेहत को लेकर जागरुक होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र पर भविष्य को लेकर प्लान बनाएं। जीवनसाथी की बातों को सहानुभूति के साथ सुनें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले एक बार क्रॉस चेक ज़रूर करें। विवाह योग्य लोगों के विवाह होने के योग हैं।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – पर्पल

4 सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के चलते महंगी खरीददारी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर परेशानियों का डटकर सामना करें। परिवार के किसी समारोह में सभी से मिलना हो सकेगा। रहने के लिए कोई अच्छी जगह मिल सकती है। किसी शादी में समय की कमी के चलते हिस्सा नहीं ले पाएंगे। किसी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – सियान

4 सितंबर 2022 कर्क राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्च कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर काम पर फोकस करने में समस्या होगी। परिवार का साथ और सपोर्ट मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। समाज में आपके कामों के प्रशंसा होगी। अपने साथी के साथ किया वादा निभाएंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – आसमानी

ये भी पढ़ें- 6 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

4 सितंबर 2022 सिंह राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अपने आत्मविश्वास के चलते कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपकी ज़रूरत है। किसी फ्लैट का मालिकाना हक मिलने में देरी हो सकती है। पढ़ाई में अपनी बातचीत से सभी को प्रभावित करेंगे। किसी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – पीला

4 सितंबर 2022 कन्या राशिफल

सेहत के लिए दिन अच्छा है। किसी नए व्यापार के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में समय लगेगा। अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में शांति का माहौल बनाए रखें। प्रॉप्रर्टी की कोई डील हाथ से निकल सकती है। समाज में रिश्तों को लेकर सजग रहेंगे। अपने साथी के साथ कुछ गलफहमियां हो सकती हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

4 सितंबर 2022 तुला राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए डाइट प्लान बनाकर चलें। किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर तैयार रहेंगे। गृहणियों को अकेले घर के कामों को करने में परेशानी होगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर प्रयास करते रहें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – नेवी ब्लू

4 सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

सेहत को लेकर ज़्यादा ना सोचें। फिज़ूलखर्चों को करने से बचने की कोशिश करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट अचीव करने में समस्या होगी। घर के कामों में कोई आपकी मदद करेगा। किसी सेमिनार या क्रांफेस के कारण विदेश जा सकते हैं। किसी नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। अपने साथी के साथ चली आ रहे मतभेद दूर होंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का हरा

4 सितंबर 2022 धनु राशिफल

अनुशासन के चलते फिट रहेंगे। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी डील को करना फायदेमंद रहेगा। माता-पिता की पसंद से असहमत हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के कारण नुकसान हो सकता है। किसी सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – गुलाबी

4 सितंबर 2022 मकर राशिफल

आज के दिन फिट और स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी स्कीम में निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर खूब एंजॉय करेंगे। समाज में मान-सम्मन में वृद्धि होगी। अपने साथी से मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – पेरेट ग्रीन

4 सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

सेहत के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए खर्चों को कम करें। कार्यक्षेत्र पर किसी टास्क को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार का कोई मामला किसी के कारण आसानी से सुलझ जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी नई जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – नेवी ब्लू

4 सितंबर 2022 मीन राशिफल

सेहत को लेकर ज़्यादा चिंता ना करें। आ के नए साधन खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई बडा असाइनमेंट आपके हाथ लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य को समझाने के लिए हर तरह से कोशिश करें। घर की दोबारा साज- सज्जा कर सकते हैं। पढ़ाई में आपके प्रयासों के चलते अच्छे मौके मिलने के योग हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.