Header Ads

7 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

7 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

7 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। वहीं यदि व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज भुवनेश्वरी जयंती, ओणम और वामन जयंती हैं। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

7 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : श्रवण

• योग : सौभन

• करण : बालव

• सूर्योदय: 06:29

• सूर्यास्त : 19:18

ये भी पढ़ें- 8 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

7 सितंबर 2022 मेष राशिफल

धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। गृहणियां घर की मरम्मत का काम करा सकती है। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - गुलाबी

7 सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

कार्यक्षेत्र पर आपके काम की ताऱीफ होगी। परिवार के लिए समय निकालने में सफल होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने के लिए मेहनत करें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - क्रीम

7 सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

किसी नए प्रोडक्ट को शुरु करने से पहले मार्केट का सर्वे कर लें। परिवार के सदस्यों को अपने काम से प्रभावित करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर आज एंजॉय करेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - टरक्वॉइश

7 सितंबर 2022 कर्क राशिफल

कार्यक्षेत्र पर काम को अच्छे से कर पाएंगे। परिवार में किसी छोटी सी बात को लेकर समस्या हो सकती है। कहीं यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। अपने साथी के साथ खाना खाने जा सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन

7 सितंबर 2022 सिंह राशिफल

कार्यक्षेत्र पर काम में समस्या हो सकती है। परिवार में किसी समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की नीलामी से धन लाभ होगा। अपने साथी से नाराज़ हो सकते हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - सिल्वर

ये भी पढ़ें- 9 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

7 सितंबर 2022 कन्या राशिफल

कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके लिए सकारात्मक रहेगी। परिवार का कोई सदस्य शादी के लिए मना कर सकता है। कुछ दिन शहर से बाहर बिता सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगी से प्यार हो सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - बेज़

7 सितंबर 2022 तुला राशिफल

अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। घर के लिए किसी मंहगे सामान की खरीददारी करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा। समाज में किसी व्यक्ति की मदद करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है

शुभ अंक – 15

शुभ रंग - लेवेंडर

7 सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर पर अपने मूड स्विग्स पर नियंत्रण रखें। किसी नए घर की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे

7 सितंबर 2022 धनु राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – टरक्वॉइश ग्रे

7 सितंबर 2022 मकर राशिफल

कार्यक्षेत्र पर सभी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। घर के लिए किसी मंहगे सामान की खरीददारी कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में झूठे वादे करने से बचें।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन

7 सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ होगा। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक रहने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 8

7 सितंबर 2022 मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अलग-अलग रह रहे लोगों के लिए किसी समारोह में जाना मुश्किल होगा। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – आसमानी

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.