Header Ads

Ganesh Visarjan 2022 Date: जीवन की सभी समस्याओं से पाना चाहते हैं मुक्ति तो गणेश विसर्जन से पहले करें ये उपाय


ganesh visarjan 2022 date ganesh visarjan ke upay ganesh visarjan remedies
Ganesh Visarjan 2022 Date


Ganesh Visarjan 2022 Date: इस साल भगवान गणेश का विसर्जन 9 सितंबर 2022 (Ganesh Visarjan 9 september 2022) को किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश के विसर्जन से पहले यदि आप कुछ उपाय कर लेते हैं तो आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते भगवान गणेश के विसर्जन से पहले के उपाय।  

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2022 Kab Hai: इस सरल विधि से ऐसे ही करें भगवान गणेश का घर पर ही विसर्जन

गणेश विसर्जन के उपाय (Ganesh Visarjan Ke Upay)

1. भगवान गणेश का विसर्जन करने से पहले आप उनके ऊपर से दो लौंग सात बार उतारें और उसे अपने घर की तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमीं नही होगी ।

2. यदि आपके जीवन में बहुत अधिक परेशानियां है तो आपको भगवान गणेश के विसर्जन से पहले गजेन्द्र मोक्ष का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

3.यदि आपको जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो आप गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे कच्चे सूत के धागे में सात गांठ लगा कर रखें और उनके सामने जय गणेश काटो कलेश बोलकर उस धागे को अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपको जी वन में सफलता प्राप्त होने लगेंगी ।

4. यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या चल रही है तो आप भगवान गणेश का विसर्जन करने से पहले हाथी को चारा खिलाकर भगवान गणेश से वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

5.यदि आपको अपने शत्रुओं से बहुत अधिक परेशानी रहती है तो आप भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाएं और उस गुड़ को किसी गाय को खिला दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Kab Hai 2022 Mein: गणेश विर्सजन 2022 में कब है,जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और विसर्जन विधि

6.अगर आपको क्रोध बहुत अधिक आता है तो आप गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश को लाल रंग के फूल चढ़ाएं और उन्हें भी भगवान गणेश के साथ जल में विसर्जित कर दें।

7.यदि आपके घर में बहुत अधिक कलेश रहता है तो आप गणेश विसर्जन के दिन भगवान गणेश को चार नारियल की माला बनाकर अर्पित करें और अपनी इस समस्या की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें।

8.अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं देता है तो आप गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश का जलाभिषेक करें और उन्हें लड्डूओं का भोग लगांए।

9.यदि आपको संतान संबंधी कोई परेशानी है तो आप केले की माला बनाकर भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी यह समस्या जल्द ही

समाप्त हो जाएगी।

10. यदि आपकी कोई इच्छा काफी समय से पूरी नहीं हो रही है तो आप भगवान गणेश के विसर्जन से पहले कपूर की आरती अवश्य करें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.