Header Ads

Maha Navami 2022 October: जानिए क्या है महानवमी पर कन्या पूजन की सही विधि

 



maha navami 2022 october maha navami kanya pujan vidhi
Maha Navami 2022 October


Maha Navami 2022 October: महानवमी इस बार 4 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का आखिरी दिन होता है। इस दिन लोग कन्या पूजन (Kanya Pujan) करके मां दुर्गा (Goddess Durga) को विदा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महानवमी पर कन्या पूजन की सही विधि क्या है, अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं महानवमी पर किस प्रकार से करें कन्या पूजन। 

ये भी पढ़ें- Maha Navami 2022 Mein kab Hai: महानवमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त,महत्व और पूजा विधि

 कन्या पूजन विधि (Kanya Pujan Vidhi)

1.महानवमी पर कन्या पूजन के साथ ही मां दुर्गा को विदा कर दिया जाता है। इस दिन सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करके ही प्रसाद का भोजन बनाना चाहिए।

2.प्रसाद में हलुआ,चना ,पूड़ी और खीर आदि बनाएं। क्योंकि इस दिन मां दुर्गा को इन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है और कन्याओं को यही भोजन प्रसाद के रूप में दिया जाता है।

3.इसके बाद मां दुर्गा की विधिवत पूजा करें। जिस प्रकार से आप पूरी नवरात्रि पूजा करते आएं हैं और इसके बाद नौ जगह प्रसाद को भोजन निकाल लें और उसके बाद पहले मां दुर्गा को सभी नौ निकाले गए भोग में से थोड़ा - थोड़ा भो ग लगाएं।

4. मां दुर्गा को भोग लगाने के बाद नौ वर्ष से छोटी कन्याओं को घर भोजन के लिए आमंत्रित करें और सबसे पहले उनका पूजन करें कन्या पूजन करते समय मां दुर्गा का ध्यान अवश्य करना चाहिए और पूरी श्रद्धा के साथ कन्या पूजन करना चाहिए।

5. सबसे पहले सभी नौ कन्याओं के पैर स्वंय धोएं। इसके बाद साफ स्थान पर कपड़ा बिछाकर उन्हें बिठाएं।

ये भी पढ़ें- Durga Ashtami 2022 October: दुर्गा अष्टमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

6. सभी कन्याओं को एक साथ बिठाकर उनके हाथों मे रक्षासूत्र बांधना चाहिए और उनके माथे पर रोली का तिलक करना चाहिए।

7.इसके बाद मां दुर्गा के निकाले गए नौ भोगों को सर्वप्रथम नौ कन्याओं को खिलाना चाहिए और सभी नौ कन्याओं को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें।

8.जब सभी कन्याएं पेट भरकर भोजन कर लें तो उन्हें दक्षिणा और उपहार स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य देना चाहिए। बिना उपहार के उन्हें घर से विदा न करें।

9.कन्याओं को उपहार देने के बाद उनके पैर छुकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें।

10.अंत में किसी ब्राह्मण और गाय को भी भोजन अवश्य कराएं और साथ ही ब्राह्मण को दक्षिणा भी दें।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.