Header Ads

Durga Ashtami 2022 October: दुर्गा अष्टमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

durga ashtami 2022 october durga ashtami 2022 date and time maha ashtami 2022  importance and puja vidhi
Durga Ashtami 2022 October


Durga Ashtami 2022 October: दुर्गा अष्टमी वैसे तो हर महीने आती है। लेकिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ने वाली दुर्गा अष्टमी को बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह दुर्गा अष्टमी शारदीय नवरात्रि में पड़ती है। जिसे महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं दुर्गा अष्टमी 2022 में कब है, दुर्गा अष्टमी का शुभ मुहूर्त, दुर्गा अष्टमी का महत्व और दुर्गा अष्टमी की पूजा विधि।

ये भी पढ़ें- When is Shardiya Navratri in 2022: शारदीय नवरात्रि कब है 2022, जानिएघटस्थापना का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

दुर्गा अष्टमी का महत्व (Durga Ashtami Importance)

दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था और महिषासुर के वध के उपरांत ही देवताओं को फिर स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी। वहीं इस दिन कुछ लोग नौ वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्रि के व्रत का पारण करके उनता आशीर्वाद लेते हैं और  मां दुर्गा को विदा करते हैं।

माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से मनुष्य के जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप किया जाता है और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। 

दुर्गा अष्टमी की पूजा विधि (Durga Ashtami Puja Vidhi)

1.दुर्गा अष्टमी  के दिन साधक को सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए और स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। 

2. इसके बाद माता की चौकी के आगे जहां आपने पूरे नौ दि नों तक पूजा की थी।वहीं पर दुर्गा अष्टमी की पूजा करें।

3. सबसे पहले मां दुर्गा का रोली, कुमकुम से तिलक करें और उन्हें लाल फूलों की माला पहनाएं और पुष्प अर्पित करें। इसके बाद धूप व दीप जलाएं।

4. धूप व दीप जलाने के बाद गाय के गोबप के उपले से अज्ञारी करें और उसमें लौंग, कपूर और बताशे की आहुति दें। इसके बाद मां दुर्गा की कथा पढ़ें या सुने

5.कथा पढ़ने या सुनने के बाद मां दुर्गा की धूप व दीप से आरती करें और उन्हें बताशे का भोग लगाएं। इसके बाद नौ कन्याओं का भी पूजन करें और उन्हें  भोजन कराकर दक्षिणा दें और फिर उनका आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें- Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai: जीवित्पुत्रिका व्रत 2022 में कब है,जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत विधि

दुर्गा अष्टमी 2022 तिथि (Durga Ashtami 2022 Date)

3 अक्टूबर 2022

दुर्गा अष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त (Durga Ashtami 2022 Shubh Muhurat)

अष्टमी तिथि प्रारम्भ - शाम 6 बजकर 49 मिनट से (02 अक्टूबर 2022)  

अष्टमी तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 4 बजकर 39 मिनट तक (03 अक्टूबर 2022) 



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.