Header Ads

Sarva Pitru Amavasya 2022 Date: सर्वपितृ अमावस्या के दिन क्या करें न करें


sarva pitru amavasya 2022 date sarva pitru amavasya ke din kya kare or kya na karen
Sarva Pitru Amavasya 2022 Date

Sarva Pitru Amavasya 2022 Date: सर्वपितृ अमावस्या 25 सितंबर 2022 (Sarva Pitru Amavasya 25 September 2022) के दिन पड़ रही है। यह पितृ पक्ष (Pitru Paksha) का आखिरी दिन होता है। इस दिन सभी पित्तरों का श्राद्ध एक साथ किया जा सकता है। लेकिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं, जो इस दिन आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें।

ये भी पढ़ें- Sarva Pitru Amavasya 2022 Kab Hai:  सर्वपितृ अमावस्या 2022 में कब है, जानिए श्राद्ध मुहूर्त, महत्व और श्राद्ध की विधि

सर्वपितृ अमावस्या पर क्या करें (Sarva Pitru Amavasya Ke Din Kya Kare)

1. सर्वपितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने पित्तरों का श्राद्ध अवश्य करें।

2. इस दिन ब्राह्मणों को घर बुलाएं और उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा देकर विदा करें और उनका आशीर्वाद लें।

3. सर्वपितृ अमावस्या पर आप श्राद्ध का भोजन गाय, कुत्ते और कौए को अवश्य कराएं। 

4.इस दिन किसी गरीबों को भी भोजन अवश्य कराएं और अपने पित्तरों के नाम से उन्हें दक्षिणा दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

5.सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपने बुर्जुगों का आशीर्वाद अवश्य लें। यदि आपके घर में कोई बुर्जुग नहीं है तो आप मंदिर में जाकर किसी वृद्ध ब्राह्मण का भी आशीर्वाद ले सकते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या पर क्या न करें (Sarva Pitru Amavasya Ke Din Kya Na Karen)

1.सर्वपितृ अमावस्या के दिन यदि कोई आपके घर किसी दान-दक्षिणा के लिए आता है तो उसे भूलकर भी खाली हाथ न जाने दें। 

2. इस दिन मांस मदिरा और लहसुन प्याज भी भूलकर न खाएं। क्योंकि इस दिन इन चीजों का सेवन करने से पितृदोष लगता है। 

3.सर्वपितृ अमावस्या के दिन बाल और नाखुन भी न काटें और न हीं दाढ़ी बनवाएं।

4. इस दिन भूलकर भी किसी अपने से बड़ों का अपमान न करें। 

5. सर्वपितृ अमावस्या के दिन किसी भी जानवर को न तो मारें और न हीं सताएं। क्योंकि ऐसा करने से आपको कई तरह के अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।







कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.