Header Ads

Shani Margi 2022 Effects: 23 अक्टूबर को शनि होंगे मार्गी, जानिए न्याय के देवता की सीधी चाल का क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

 

shani margi 2022 effects saturn progressive shani margi 23 oct 2022 shani vakri margi 2022 shani margi 2022 dates
Shani Margi 2022 Effects

Shani Margi 2022 Effects: न्याय के देवता शनि 4 जून 2022 को वक्री हुए थे। जिसकी वजह से कई राशियों के जातको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन शनि साल 2022 में रविवार, 23 अक्टूबर 2022 को रात 12 बजकर 07 मिनट पर फिर से मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव की यह चाल कुछ राशियों के जातको को काफी राहत देगी। लेकिन कुछ राशियों के जातको को अभी भी इसके अशुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे। तो चलिए जानते हैं शनि देव के मार्गी होने पर कैसा होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव।

शनि मार्गी मेष राशिफल (Saturn Progressive for Aries)

मेष राशि के जातको के लिए शनि देव दशम भाव में मार्गी होने जा रहे है। शनि देव के इस भाव में मार्गी होने के कारण आपके कार्यक्षेत्र में चली आ रही सभी तरह की परेशानियां खत्म होंगी। इस समय में आप चाहें नौकरी करते हों या व्यापार आपको पहले के मुकाबले काफी हद तक शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो इस समय में आपको किसी प्रकार का कोई लाभ भी हो सकता है।लेकिन इस समय में आपको खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपको इस समय में अपनी माता के साथ संबंधों को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आप और आपकी माताजी के बीच में कोई झगड़ा हो सकता है या फिर आपकी माता जी की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन शनि के वक्री काल में जिन जातको के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही थी। उनके वैवाहिक जीवन में इस समय में मधुरता आएगी।

शनि मार्गी वृषभ राशिफल (Saturn Progressive for Taurus)

वृषभ राशि के जातको के लिए शनि नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। नवम भाव में शनि के मार्गी होने के कारण इस समय में आपको अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। वृषभ राशि के जातको के रूके हुआ काम इस समय अवधि में पूरे होंगे। वहीं इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। जिनसे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्राएं धार्मिक भी हो सकती हैं। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने सभी कामों को पूरी मेहनत के साथ करने की कोशिश की कोशिश करेंगे। लेकिन इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें। वृषभ राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में अपनी नौकरी में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। लेकिन इस समय में आपका कहीं दूर ट्रांर्सफर हो सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग बीमार चल रहे थे। उन्हें शनि के इस मार्गी काल में स्वास्थय का लाभ होगा। 

शनि मार्गी  मिथुन राशिफल (Saturn Progressive for Gemini)

मिथुन राशि के जातको के लिए शनि अष्टम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस राशि के जातको को इस समय पर शनि की अष्टम ढैय्या लगी हुई है। जिसकी वजह से इन्हें शनि के वक्री काल में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन शनि के इस मार्गी काल में इन्हें कुछ राहत अवश्य प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग किसी रिसर्च, जासूसी या फिर बीमा आदि के क्षेत्रों में कार्य करते हैं। उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस राशि के लोगों इस समय में पर पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। सुसराल पक्ष के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। लेकिन इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके कई बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ भी आपका झगड़ा हो सकता है। इस समय में आपका संचित धन भी खर्च हो सकता है। इसलिए धन का लेकर सावधान रहें।लेकिन कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां इस समय में कुछ हद तक कम हो सकती हैं।

शनि मार्गी कर्क राशिफल (Saturn Progressive for Cancer)

कर्क राशि के जातको के लिए शनि सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के इस भाव में मार्गी होने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। यदि आपके जीवनसाथी का स्वास्थय खराब चल रहा था तो वह भी इस समय अवधि में ठीक हो सकता है। यदि आप बिजनेस करते हैं तो इस समय में आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस समय में आप और आपके बिजनेस पार्टनर के बीच संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं इस समय में आपके भी स्वास्थय में सुधार होगा। आपकी मानसिक चिंताए इस समय में कम होंगी। यदि और आपकी माता के बीच किसी तरह का कोई मतभेद चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त होगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। भाग्य का भी इस समय में आपको पूर्ण साथ मिलेगा। इस समय में आपके पिता की सलाह आपके बहुत काम आएगी। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पिता की सलाह अवश्य लें।

शनि मार्गी सिंह राशिफल (Saturn Progressive for Leo)

सिंह राशि के जातको के लिए शनि छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के इस भाव में मार्गी होने के कारण इस समय में आपको स्वास्थय में सुधार होगा। अगर आपको कोई स्वास्थय संबंधी परेशानी चल रही थी तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगी। वहीं इस राशि के जिन जातको का कोई कोर्ट केस आदि चल रहा है। उन्हें भी इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रु पक्ष से भी आपको इस समय में छुटकारा मिलेगा। लेकिन इस समय में आपको पैतृक संपत्ति को प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर भी इस समय में सतर्क रहें। शनि के मार्गी के होने के कारण इस समय में सिंह राशि के जातको के खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें। वैसे इस समय में आपको अपने छोटे भाई बहनों और दोस्तों की मदद समय-समय पर मिलती रहेगी।

शनि मार्गी कन्या राशिफल (Saturn Progressive for Virgo)

कन्या राशि के जातको के लिए शनि पंचम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। पंचम भाव में शनि देव के मार्गी होने से इस समय में आपको अपनी संतान की और से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जिन शादीशुदा जातको के बच्चों को स्वास्थय संबंधी परेशानी आ रही थी वह अब समाप्त हो जाएगी। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेम जीवन में भी इस समय में मधुरता आएगी। शादीशुदा जातको के वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव भी इस समय अवधि में समाप्त होगा। इसके अलावा इस राशि के व्यापारियों के भी अपने बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। लेकिन इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे धन के लिहाज से कन्या राशि के जातको के लिए शनि का यह मार्गी काल शुभ ही रहेगा।

शनि मार्गी तुला राशिफल (Saturn Progressive for Libra)

तुला राशि के जातको के लिए शनि चतुर्थ भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। तुला राशि के जातको को इस समय पर शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन शनि के मार्गी होने से आपको अपनी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। इस समय में आपकी मानसिक चिंताएं कुछ कम होंगी। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी या फिर वाहन आदि से जुड़ा हुआ कोई कार्य करते हैं। उन्हें इस समय में लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस राशि के जो लोग अपने घर से ही किसी तरह का कोई बिजनेस करते हैं उन्हें भी इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपके अपनी माताजी के साथ संबंध सुधरेंगे। यदि आप और आपकी माताजी के बीच में किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। लेकिन इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि मार्गी वृश्चिक राशिफल (Saturn Progressive for Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए शनि तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के इस भाव में मार्गी होने के कारण इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। इस राशि के जो लोगो टूर एंड ट्रैवल्स या फिर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ा हुआ कोई कार्य करते हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपको अपने छोटे भाई बहनों और दोस्तों का पूर्ण साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। जो आपको लाभ देंगी। लेकिन इस समय में आपका भाग्य आपका कम ही साथ देगा। इसलिए भाग्य के भरोसे न बैठकर अपनी मेहनत को बढ़ा दें। जिससे आपको अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त हो सके। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों के लिए शनि का यह मार्गी काल काफी शुभ रहेगा। इस समय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा। इसलिए अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करें।

शनि मार्गी धनु राशिफल (Saturn Progressive for Sagittarius)

धनु राशि के लिए शनि दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय धनु राशि के जातको शनि का साढ़ेसाती का आखिरी चरण भी चल रही है। ऐसे में शनि का यह मार्गी काल आपके लिए कुछ अच्छा कहा जा सकता है। यह समय धन के लिहाज के आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय में आप धन को संचित कर सकेंगे। वहीं आपके इस समय में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। इस समय में आपको अपने परिवार का पूर्ण साथ प्राप्त हो सकता है। यदि आपकी माता का स्वास्थय का खराब चल रहा था या फिर आपके अपनी माता जी के साथ संबंध खराब चल रहे थे तो उसमें इस समय में सुधार होगा। लेकिन इस समय में आपको अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके अपने ससुराल के लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं इस समय में आपको कानून के विरूद्ध भी कोई कार्य नहीं करना चाहिए। नहीं तो आप इस समय में किसी बढ़ी समस्या में भी फंस सकते है। यदि आप शराब और मांसाहार को प्रयोग करते हैं तो यह समस्या अधिक बढ़ सकती है। 

शनि मार्गी मकर राशिफल (Saturn Progressive for Capricorn)

मकर राशि के जातको के लिए शनि उनके ही लग्न भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस समय में मकर राशि के जातको शनि की साढ़साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि इस समय में आपकी राशि में ही मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय में आप यदि आलस्य को त्याग दें आपको अपने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच में तनाव की स्थितियां उत्पन्न होंगी। इसलिए वैवाहिक जीवन पर इस समय में अधिक ध्यान दें। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वैसे इस समय में मकर राशि के जातको के पराक्रम में वृद्धि होगी और साथ ही उन्हें अपने छोटे भाई बहनों और दोस्तों का भी साथ मिलेगा।

शनि मार्गी कुंभ राशिफल (Saturn Progressive for Aquarius)

कुंभ राशि के जातको के लिए शनि बारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय में कुंभ राशि के जातको को शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। जिसके कारण इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपका यह खर्चा इस समय में अपने ऊपर अधिक हो सकता है। इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आपका कार्य विदेशों से जुड़ा हुआ है तो इस समय में आपको लाभ हो सकता है। आपको इस समय में अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। इस समय में आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके शत्रु आपको नुकसाना पहुंचा सकते हैं। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने जातको को भी इस समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी वाणी की वजह से आपके कई बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। लेकिन इस समय में आपको अपने परिवार का पूर्ण साथ मिलेगा। 

शनि मार्गी मीन राशिफल (Saturn Progressive for Pisces)

मीन राशि के जातको के लिए शनि ग्यारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ग्यारहवें भाव में शनि के मार्गी के होने के कारण इस समय में आपको लाभ के अधिक योग बनेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी इस समय में बढ़ सकती है। वहीं यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो नौकरी बदलने के लिए भी यह समय शुभ है। इस समय में आपको अपनी स्वास्थय संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। यदि आप कोई ऐसा कार्य करते हैं। जिसका संबंध विदेश से है तो इस समय में आपको अधिक लाभ के योग बनेंगे। लेकिन इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं। उनके प्रेम संबंधों में इस समय में परेशानी आ सकती है। इसलिए अपने प्रेम जीवन पर अधिक ध्यान दें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातको की संतान इस समय में कुछ जिद्दी स्वाभाव की हो सकती है। जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। वैसे इस समय में आपको अपने बड़े भाई बहनों और ससुराल से भी किसी तरह का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.