Header Ads

When is Vivah Panchami in 2022: विवाह पंचमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

when-is-vivah-panchami-in-2022-vivah-panchami-2022-date-and-time-importance-and-puja-vidhi
When is Vivah Panchami in 2022

When is Vivah Panchami in 2022: विवाह पंचमी का त्योहार (Vivah Panchami Festival) मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा करने से कुंवारे लोगों को सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होती है और पति पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ता है तो चलिए जानते हैं साल 2022 में कब है विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2022 Mein Kab Hai), विवाह पंचमी का शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami Shubh Muhurat), विवाह पंचमी का महत्व और विवाह पंचमी की पूजा विधि (Vivah Panchami Importance And Vivah Panchami Puja Vidhi)

ये भी पढ़ें-Utpanna Ekadashi 2022 Kab Hai: उत्पन्ना एकादशी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

विवाह पंचमी का महत्व (Vivah Panchami Ka Mahatva) 

मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा करने से मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है और साथ ही सभी प्रकार की वैवाहिक समस्याओं का भी अंत होता है।

 इस दिन बालकाण्ड में भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का पाठ करना शुभ होता है। इस दिन संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ करने से पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही परिवार में सदैव सामंजस्य और खुशी का माहौल बना रहता है। इसके अलावा इस दिन रात्रि में भगवान राम और सीता के भजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

विवाह पंचमी की पूजा विधि (Vivah Panchami Puja Vidhi)

1.विवाह पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद राम विवाह का संकल्प लें। 

2.इसके बाद श्री राम और सीता जी की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें।

3. मूर्ति स्थापना के बाद भगवान राम को पीले वस्त्र और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें।

4."ॐ जानकीवल्लभाय नमः" इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें और भगवान राम और सीता का गठबंधन करें। 

5.इसके बाद भगवान राम और सीता जी की आरती करें और गांठ लगे वस्त्र को अपने पास संभाल कर रख लें।

ये भी पढ़ें- Kaal Bhairav Jayanti 2022 Kab Hai: काल भैरव जयंती 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

विवाह पंचमी 2022 तिथि (Vivah Panchami 2022 Tithi)

28 नवंबर 2022

विवाह पंचमी 2022 शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2022 Shubh Muhurat)

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - शाम 6 बजकर 55 मिनट से (27 नवंबर 2022) 

पञ्चमी तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 04 बजकर 55 मिनट तक (28 नवंबर 2022)


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.