Header Ads

Dhanteras 2022 Kab Hai: इस बार धनतेरस पर बन रहे हैं ये बड़े संयोग, जानिए किस समय खरीददारी करना रहेगा सबसे ज्यादा शुभ

 

dhanteras 2022 kab hai dhanteras ke Shubh Sanyog
Dhanteras 2022 Kab Hai


Dhanteras 2022 Kab Hai: धनतेरस पर अबकी बार ऐसा संयोग बना है कि लोगों को दो दिनों तक धन्वंतरी भगवान (Lord Dhanvantari) का आशीर्वाद मिलेगा। दरअसल इस साल शनिवार 22 अक्टूबर को शाम में 6:03 मिनट से कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि लग रही है जिसे धनतेरस कहा जाता है। इसी दिन यमदीप भी निकाला जाएगा। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 6:04 मिनट तक रहेगी। इसलिए धनत्रयोदशी यानी धनतेरस (Dhantrayodashi Or Dhanteras) 22 अक्टूबर की शाम से अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम तक मनाया जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2022 Date and Time: धनतेरस 2022 में कब है, जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर  के निदेशक  ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि धनतेरस का पर्व दो दिन 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दोनों दिन ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग शुभ और स्थायी फलदायी होगा। 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। इस नक्षत्र के रहते सोना-चांदी समेत संपत्ति आदि की खरीदारी शुभ रहेगी। 

अहम बात ये भी है कि यह नक्षत्र स्थिर लक्ष्मी का कारक माना जाता है। खरीदारी के लिए धनतेरस के दोनों दिन श्रेष्ठ हैं। 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी है। यह योग दोपहर 12.59 से शाम 4.02 बजे तक रहेगा। इस योग में किए गए कार्य का तीन गुना फल मिलता है। यानी खरीदारी समेत अन्य कार्य तीन गुना फायदे वाले होंगे। धनतेरस के दोनों दिन शनिवार और रविवार को प्रदोष के साथ तेरस भी है।

23 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग भी रहेगा। खास ग्रह, योग, नक्षत्र के चलते दोनों दिन सभी कार्य शुभ फलदायी होंगे। धनतेरस पर तिथियों के फेर के कारण जो लोग धनतेरस का व्रत रखते हैं या प्रदोष व्रत करते हैं उनको 23 अक्टूबर को व्रत रखना चाहिए। क्योंकि 23 तारीख को शाम में प्रदोश काल में त्रयोदशी तिथि व्याप्त रहेगी। 23 अक्टूबर को शाम के समय त्रयोदशी होने से इसी दिन धनत्रयोदशी और प्रदोष व्रत रखना शास्त्र सम्मत होगा।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि धनतेरस का त्योहार दीपावली की शुरूआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन किया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। नाम के अनुरूप धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से दीपावली के पांच दिन के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन झाडू, बर्तन, गहना, सोना-चांदी आदि खरीदने का रिवाज है।

ये भी पढ़ें- Narak Chaturdashi 2022 Time: नरक चतुर्दशी पर इन कामों को करने से नहीं रहता यमराज को कोई भी भय

Dhanteras 2022 Kab Hai: धनतेरस के शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी का प्रारंभ शनिवार 22 अक्टूबर को शाम 06:03 मिनट पर हो रहा है। जो कि अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम 06:04 मिनट तक रहेगी। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर और इंद्र योग का योग बन रहा है, जो धन वृद्धि के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

त्रिपुष्कर योग – 01.50 बजे – 06.03 बजे (22 अक्टूबर 2022)

इंद्र योग – 22 अक्टूबर 2022, शाम 05.13 बजे – 23 अक्टूबर 2022, शाम 04.07 बजे

अमृत सिद्धि योग – 23 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.34 बजे – 24 अक्टूबर 2022, शाम 06.30 बजे

सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरा दिन



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.