Header Ads Widget

8 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

8 November 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

8 November  2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती,पुष्कर स्नान है। इसके अलावा आज चंद्र ग्रहण भी है। चंद्रमा आज के दिन मेष राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

8 नवंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : भरणी

• योग : व्यतीपात

• करण : विष्टी

• सूर्योदय: 05:53

• सूर्यास्त : 18:25

🐏 8 नवंबर 2022 मेष राशिफल 

मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन

🐂 8 नवंबर 2022 वृषभ राशिफल 

व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – सी ग्रीन

👫 8 नवंबर 2022 मिथुन राशिफल 

जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – डार्क ग्रे

🦀 8 नवंबर 2022 कर्क राशिफल 

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - क्रीमसन

🐅 8 नवंबर 2022 सिंह राशिफल 

संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - पीला

🙎‍♀️ 8 नवंबर 2022 कन्या राशिफल 

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - लेवेंडर

⚖️ 8 नवंबर 2022 तुला राशिफल 

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

🦂 8 नवंबर 2022 वृश्चिक राशिफल 

शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – चॉकलेट

🏹 8 नवंबर 2022 धनु राशिफल 

किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – केसरिया

🐊 8 नवंबर 2022 मकर राशिफल 

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – ग्रे

🍯 8 नवंबर 2022 कुंभ राशिफल 

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू

🐟 8 नवंबर 2022 मीन राशिफल 

मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - लेवेंडर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ