Header Ads Widget

11 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

11 November 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

 

11 November  2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं आज के दिन चंद्रमा आज के दिन वृषभ राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

11 नवंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : मृगशिरा

• योग : शिव

• करण : वणिज

• सूर्योदय: 05:54

• सूर्यास्त : 18:24

ये भी पढ़ें- 12 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏 11 नवंबर 2022 मेष राशिफल 

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – कॉफी

🐂 11 नवंबर 2022 वृषभ राशिफल 

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – रॉयल ब्लू

👫 11 नवंबर 2022 मिथुन राशिफल 

मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – डार्क ग्रे

🦀 11 नवंबर 2022 कर्क राशिफल 

विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन

🐅 11 नवंबर 2022 सिंह राशिफल 

मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – सफेद

ये भी पढ़ें- 13 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🙎‍♀️ 11 नवंबर 2022 कन्या राशिफल 

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू

⚖️ 11 नवंबर 2022 तुला राशिफल 

कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – रॉयल ब्लू

🦂 11 नवंबर 2022 वृश्चिक राशिफल 

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – केसरिया

🏹 11 नवंबर 2022 धनु राशिफल 

चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – पर्पल

🐊 11 नवंबर 2022 मकर राशिफल 

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – लेवेंडर

🍯 11 नवंबर 2022 कुंभ राशिफल 

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – हल्का नीला

🐟 11 नवंबर 2022 मीन राशिफल 

व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – मरुन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ