Header Ads

25 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

25 December  2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

25 December 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज का दिन कुछ राशियों के जातको के लिए शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

 25 दिसंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : उत्तराषाढा

• योग : व्याघात

• करण : कौलव

• सूर्योदय: 07:11

• सूर्यास्त : 5:31

ये भी पढ़ें- 26 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 🐏25 दिसंबर 2022 मेष राशिफल

कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक डील के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक:8

शुभ रंग:सफेद

🐂25 दिसंबर 2022 वृषभ राशिफल

भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों पर नियन्त्रण रखें।

शुभ अंक:6

शुभ रंग:क्रीम

👫25 दिसंबर 2022 मिथुन राशिफल

कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

 शुभ अंक:11

शुभ रंग: पीच

🦀25 दिसंबर 2022 कर्क राशिफल

छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें।

शुभ अंक:7

शुभ रंग:मरून

🐅25 दिसंबर 2022 सिंह राशिफल

आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

 शुभ अंक: 9

शुभ रंग: हल्का लाल

🙎‍♀️25 दिसंबर 2022 कन्या राशिफल

मध्यस्थता के जरिये समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है।

शुभ अंक:18

शुभ रंग: सुनहरा भूरा

⚖️25 दिसंबर 2022 तुला राशिफल

धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

 शुभ अंक: 3

शुभ रंग : मैजेंटा

🦂25 दिसंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

शुभ अंक:17

शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

🏹25 दिसंबर 2022 धनु राशिफल

काम को आगे बढ़ाने को लेकर बेहतरीन अवसर मिलेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेने से मन उत्साहित रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग: आसमानी

🐊25 दिसंबर 2022 मकर राशिफल

व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

🍯25 दिसंबर 2022 कुंभ राशिफल

प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक:5

शुभ रंग: गहरा हरा

🐟25 दिसंबर 2022 मीन राशिफल

सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे।

शुभ अंक: 20

शुभ रंग: गहरा लाल

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.