Header Ads

26 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

26 December 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

26 December 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज विनायक चतुर्थी है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज का दिन कुछ राशियों के जातको के लिए शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

 26 दिसंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : श्रवण

• योग : वणिज

• करण : हर्षण

• सूर्योदय: 07:12

• सूर्यास्त : 5:31

 🐏26 दिसंबर 2022 मेष राशिफल

दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं। परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में दबाव महसूस होगा। समय रहते हुये मामलों को सुलझा लें। जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं।

शुभ रंग- काला

 शुभ अंक- 8

🐂26 दिसंबर 2022 वृषभ राशिफल

कारोबारियों के लिये दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

👫26 दिसंबर 2022 मिथुन राशिफल

मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी करेगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार की इच्छाओं के लिये आपको त्याग करना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

🦀26 दिसंबर 2022 कर्क राशिफल

व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। शेयर मार्केट में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में लगे रहेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

🐅26 दिसंबर 2022 सिंह राशिफल

आय के नये स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आयेगी। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 4

🙎‍♀️26 दिसंबर 2022 कन्या राशिफल

छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। माता-पिता की अवहेलना न करें। बनते कार्यों में रुकावटे आने की आशंका है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने से बचें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

⚖️26 दिसंबर 2022 तुला राशिफल

नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। गैरकानूनी कार्यों की तरफ रुचि लेना उचित नहीं है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

🦂26 दिसंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ शानदार रहेंगी। घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न होंगे।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 4

🏹26 दिसंबर 2022 धनु राशिफल

सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट सम्बन्धी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

🐊26 दिसंबर 2022 मकर राशिफल

नयी नौकरी की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता के कारण परेशानी होगी। व्यर्थ की गतिविधियों में धन खर्च न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खानपान में संयम रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

 🍯26 दिसंबर 2022 कुंभ राशिफल

व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर लापरवाही न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

 🐟26 दिसंबर 2022 मीन राशिफल

अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।

शुभ रंग- काला

 शुभ अंक- 8

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.