Header Ads

Makar Rashi 2023 Rashifal in Hindi: मकर राशिफल 2023, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए ये साल

 

makar rashi 2023 rashifal in hindi capricorn horoscope 2023
Makar Rashi 2023 Rashifal in Hindi


Makar Rashi 2023 Rashifal in Hindi: नए साल के प्रारंभ होने पर सभी लोग अपने राशिफल को जानने के लिए अत्यंत ही जिज्ञासु रहते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनके लिए यह साल क्या-क्या नई उपलब्धियां लेकर आ रहा है। यहां हम आपको मकर राशि (Makar Rashi) के जातको के लिए साल 2023 में घटने वाली सभी घटनाओं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है मकर राशि (Capricorn Sign) के जातको के लिए साल 2023...

ये भी पढ़ें- Sagittarius Horoscope 2023 In Hindi: धनु राशिफल 2023, जानिए साढ़ेसाती के खत्म होने के बाद कैसा रहेगा इस राशि के जातको के लिए यह साल

मकर राशिफल जनवरी 2023: मकर राशि के जातकों के लिए साल 2023 के पहले माह जनवरी में कई नए आयाम मिलेंगे। संगीत में क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं जनवरी मास में आपको रोग और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपके घर-गृहस्थी में चहल-पहल बढ़ेगी।

मकर राशिफल फरवरी 2023: साल 2023 के दूसरे माह फरवरी में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। परन्तु इस समय आप अपने ईष्ट-मित्र को साथ और घर-परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने का पर्यत्न करें, वरना बात खराब हो सकती है। किसी प्रतिकूल समाचार से आपका मन दुखी हो सकता है। 

मकर राशिफल मार्च 2023: मार्च 2023 में भाग्य को आपकी प्रतीक्षा है, इस दौरान आप जो भी काम आरंभ करेंगे, उसमें आपको लाभ जरुर मिलेगा। इस दौरान मेहमानों के आगमन से दिल को सकून मिलेगा और साथ ही कानूनी विवादों का आपको हल मिल जाएगा।

मकर राशिफल अप्रैल 2023: अप्रैल के महीने में आप घर-गृहस्थी की चीजें खरीद सकते हैं। इस महीने आपके नए काम बनेंगे और आपको यश मिलेगा।

 

 मकर राशिफल मई 2023: मई के महीने में आप किसी योजना को मित्रों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे। किसी यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है और जमीन आदि की खरीद-फरोख्त आप कर सकते हैं।

मकर राशिफल जून 2023: जून के महीने में आपके पड़ोसियों से झगड़े होने की संभावना बन रही है। वहीं आप सहयोगियों के संग इस दौरान मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। इस महीने आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और किसी के साथ प्रेम का चक्कर चल सकता है।

मकर राशिफल जुलाई 2023: जुलाई 2023 में आपके लिए परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। इस महीने आपके मित्र भी आपका सहयोग नहीं कर पाएंगे। परिवारिक सुख मिलेगा और कोई यात्रा आनंददायक सिद्ध हो सकती है।

मकर राशिफल अगस्त 2023: अगस्त माह में आपको आपेक्षित सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दापंत्य सुख का आनंद लेंगे।

ये भी पढ़ें- Scorpio Horoscope 2023: वृश्चिक राशि पर लगेगी शनि की ढैय्या, जानिए रहेगा उनके लिए साल 2023

मकर राशिफल सिंतबर 2023: सितंबर के महीने में मकर राशि के लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आपको अध्यात्मिक सुख मिल सकता है। उच्चाधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे जोकि लाभ का कारण बन सकते हैं। इस महीने कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ हो सकता है।

मकर राशिफल अक्टूबर 2023: अक्टूबर 2023 में आपको दुविधा पूर्ण समय से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपको लाभ तो मिलेगा, किन्तु उसमें देरी हो सकती है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर आ सकते हैं। 

मकर राशिफल नवंबर 2023: नवंबर का महीना आपके लिए विशेषताओं से भरा रहेगा। इस महीने आपको अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही बढ़ते हुए उत्तरदायित्व आपको संभालने पड़ सकते हैं। वहीं आप इस महीने धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।

मकर राशिफल दिसंबर 2023: साल के अंतिम महीने दिसंबर में व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं और आपको बेकार के झमेलों का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती जिम्मेदारियों से भागना आपके लिए सरल नहीं होगा। वहीं अतीत के अनुसंधान से आपको लाभ मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.