Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में कछुआ देखने से मिलते हैं ये शुभ परिणाम, आप भी जानें

 

swapna shastra sapne mein kachua dekhna turtle dream
sapne mein kachua dekhna


Swapna Shastra: सपने में कछुआ देखना। हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का ही एक अवतार माना जाता है। इसलिए कछुए को एक बहुत ही शुभ जीव माना जाता है।घर में कछुआ रखने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। लेकिन यदि आपको सपने में कछुआ दिखाई देता है तो इसके क्या फल होंगे। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में कुछुआ देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Kachua Dekhna Shubh Hai Ya Ashubh)

सपने में कछुआ देखना (Sapne me kachua dekhna)

सपने में कछुआ देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपके घर की सुख और समृद्धि बढ़ेगी। वहीं यह सपना धनलाभ की और भी संकेत करता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।वहीं इसके अलावा आपकी कोई पुरानी इच्छा भी इस समय में पूरी हो सकती है।

सपने में कछुए को पकड़ना (Sapne Mein kachua Pakadna)

यदि आप सपने में स्वंय को कछुए को पकड़ते हुए देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको किसी प्रकार के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसके अलावा यह सपना दुख का सूचक भी माना जाता है। जो यह बताता है कि आपको भविष्य में किसी दुख का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में मरा हुआ कछुआ देखना (Sapne Me Mara Hua Kachua Dekhna)

अगर आप अपने सपने में मरा हुआ कछुआ देखते हैं तो सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको धन का नुकसान हो सकता है। इसलिए ऐसे में धन को लेकर विशेष सावधानी बरतें। आपको इस समय में न तो किसी को धन उधार देना चाहिए और न हीं कहीं पर निवेश करना चाहिए। क्योंकि सपने में मरा हुआ कछुआ देखना एक अशुभ सपना माना जाता है जो नुकसान की और इशारा करता है।

सपने में पानी में कछुआ देखना (Sapne Me Pani Me kachua Dekhna)

यदि आप सपने में पानी में कछुए को तैरता हुआ देखते हैं तो यह सपना बताता है कि आपको आने वाले समय में सफलता तो अवश्य प्राप्त होगी। लेकिन आपको इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इसलिए यदि आप इस तरह का कोई भी सपना देखते हैं तो अपनी मेहनत को बढ़ा दें। जिससे आपको जल्द ही सफलता की प्राप्ति हो सके। क्योंकि यह सपना संघर्ष के बाद सफलता को दर्शाता है।

सपने में सोने का कछुआ देखना (Sapne Me Sone ka kachua Dekhna)

सपने मे सोने का कछुआ देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बेहद ही शुभ सपना मान जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको ढेर सारे धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय मे आपकी सैलरी बढ़ सकती है।वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में कई गुना लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए सपने में सोने का कछुआ देखना एक बेहद ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.