Header Ads

14 January 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

14 January 2023  aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

14 January 2023 आज का राशि फल (Aaj ka Rashifal) आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज कालाष्टमी है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

14 January 2023 का पंचांग

• नक्षत्र : चित्रा

• योग : सुकर्मा

• करण : बव

• सूर्योदय: 07:15

• सूर्यास्त : 17:45

ये भी पढ़ें- 15 January 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

🐏14 जनवरी 2023 मेष राशिफल
मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग- मरुन

🐂14 जनवरी 2023 वृषभ राशिफल
वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग- पर्पल

👫14 जनवरी 2023 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। थकान रहेगी।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग- आसमानी

🦀14 जनवरी 2023 कर्क राशिफल
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग- लेवेंडर

🐅14 जनवरी 2023 सिंह राशिफल
समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- क्रीम

🙍‍♀️14 जनवरी 2023 कन्या राशिफल
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग- बेबी पिंक

⚖️14 जनवरी 2023 तुला राशिफल
किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में नया कार्य मिल सकता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग- सफेद

ये भी पढ़ें- 16 January 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

🦂14 जनवरी 2023 वृश्चिक राशिफल
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग- लाल

🏹14 जनवरी 2023 धनु राशिफल
भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग-  काला

🐊14 जनवरी 2023 मकर राशिफल
मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग- लेमन

🍯14 जनवरी 2023 कुंभ राशिफल
घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके काम बनेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग- ग्रे

🐟14 जनवरी 2023 मीन राशिफल
प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में मातहत साथ देंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.