Header Ads

Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat: जानिए मकर संक्रांति पर कौन से बन रहे हैं शुभ संयोग

 

makar sankranti 2023 shubh muhurat makar sankranti ke shubh sanyog
Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat

Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार को बहुत ही विशेष माना जाता है। क्योंकि इस दिन सूर्यदेव (Suryadev) अपने पुत्र शनिदेव (Shanidev) की राशि मकर में गोचर करते हैं और साथ ही दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर बनने वाले शुभ संयोगों के बारे में...

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023 Tithi: जानिए मकर संक्रांति पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए

मकर संक्रांति पर बनने वाले शुभ संयोग  (Makar Sankranti Ke Shubh Sanyog)

मकर संक्रांति का त्योहार उस दिन मनाया जाता है, जब सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करते हैं। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा की जाती है और गुड़ और तिल से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन खिचड़ी खाने को भी विशेष महत्व दिया जाता है।  इस दिन बहने अपने भाईयों को राखी बांधकर जीवनभर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले कई शुभ और अशुभ योगों का विचार किया जाता है। 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सुकर्मा योग सुबह 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक, अमृत काल मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 43 मिनट से शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023 Date and Time: जानिए क्या है मकर संक्रांति पर दान के नियम

वहीं अगर इस दिन बनने वाले अशुभ संयोगों की बात करें तो मकर संक्रांति के दिन राहुकाल गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 08 मिनट से शाम 4 बजकर 27 मिनट तक,दुर्मुहूर्त दोपहर 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 04 मिनट तक और राहुकाल शाम 4 बजकर 27 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.