Header Ads

Makar Sankranti 2023 Tithi: जानिए मकर संक्रांति पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए

makar sankranti 2023 tithi makar sankranti par kya karna chahiye or makar sankranti par kya nahi karna chahiye
Makar Sankranti 2023 Tithi

 Makar Sankranti 2023 Tithi: मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या न करें (Makar Sankranti Per Kya Karen or Kya Na Karen) यह जानना आपके लिए अत्यंत ही आवश्यक हैं। क्योंकि यह जानकर आप इस दिन होने वाली गलतियों से बच सकते हैं और इस दिन का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो बिना किसी देरी के लिए चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें।

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023 Date and Time: जानिए क्या है मकर संक्रांति पर दान के नियम

मकर संक्रांति पर क्या करें (Makar Sankranti Per Kya Kare)

1. मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करना चाहिए और जो व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकते वह अपने नहाने के पानी में जल मिलाकर स्नान अवश्य करें। 

2.इस दिन विशेष रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन से ही अगली मकर संक्रांति तक सूर्यदेव को जल चढ़ाने का संकल्प अवश्य लें और यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को जल अवश्य अर्पित करें।

3.मकर संक्राति के दिन भगवान सूर्य के साथ भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा भी अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होगी।

4. इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करते हैं। जो शनिदेव की राशि और शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव को भगवान शनि का पिता बताया गया है। इसलिए मकर संक्रांति पर अपने पिता को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य दें। जिससे आपको सूर्यदेव और शनिदेव दोनों का आर्शीवाद प्राप्त हो सके।

5.मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने को विशेष महत्व दिया जाता है। इसलिए इस दिन अपने परिवार के साथ बैठकर खिचड़ी और तिल से बनी हुई चीजें अवश्य खाएं।

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023 kab Hai: 14 या 15 जानिए कब है मकर संक्रांति, शुभ मुहूर्त, महत्व और मकर संक्रांति की पूजा विधि

मकर संक्रांति पर क्या न करें (Makar Sankranti Per Kya Na Kare)

1. मकर संक्रांति के दिन किसी भी फसल, पेड़, पौधे आदि को काटना वर्जित माना जाता है और यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको सूर्यदेव के क्रोध का पात्र बनना पड़ सकता है।

2. मकर संक्रांति के दिन तुलसी दल को भी तोड़ना वर्जित माना जाता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी तुलसी दल को न तोड़े। 

3. इस दिन किसी भी किसी भी अपशब्द न बोले नहीं तो आपको इसके भयानक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 

4. मकर संक्रांति के दिन घर के बड़ों का अपमान बिल्कुल भी न करें विशेषकर पिता का नहीं तो आपको सूर्यदेव के साथ- साथ शनि देव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

5.आपको मकर संक्रांति के दिन झाडू का दान बि ल्कुल भी नहीं करना चाहिए।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.