Header Ads

Makar Sankranti 2023 Date and Time: जानिए क्या है मकर संक्रांति पर दान के नियम


makar sankranti 2023 date and time makar sankranti per-daan-ke-niyam makar sankranti per kya dan karen
Makar Sankranti 2023 Date and Time

Makar Sankranti 2023 Date and Time:  मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival) इस साल 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना शुभ फल देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन आपको किस तरह से दान करना चाहिए और क्या है मकर संक्रांति पर दान के नियम अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर दान के नियम (Makar Sankranti Donation Rules)

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023 kab Hai: 14 या 15 जानिए कब है मकर संक्रांति, शुभ मुहूर्त, महत्व और मकर संक्रांति की पूजा विधि

मकर संक्रांति पर दान के नियम (Makar Sankranti Per Daan Ke Niyam)

1. मकर संक्रांति के दिन मनुष्य को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा अवश्य ही दान करना चाहिए। जिससे उस धन के साथ पुण्य फलों की प्राप्ति भी हो सके।

2. इस दिन जो भी दान किया जाता है। वह किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण के घर जा कर ही दान करें। इससे आपको दान के उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। घर बुलाकर दिया गया दान कम फल प्रदान करने वाला है। जिसकी वजह से आपका दान आपको शुभ फल नहीं दे पाएगा ।

3.दान का फल परिवार के सभी लोगों को प्राप्त होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन करते समय खराब वस्तुओं का दान बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से आपको आपके परिवार को पुण्य फलों की प्राप्ति की जगह अशुभ फल प्राप्त होंगे।

4.यदि आप मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब, गाय, बीमार या किसी ब्रा ह्मण को दान करते हैं तो आपको इसके सबसे अधि क शुभ फल प्राप्त होंगे और यदि कोई इन लोगों को दान करना चाहता हैं तो आपको उसे रोकना भी नहीं चाहिए।

5. मकर संक्रांति के दिन आप जिस भी वस्तु का दान उसे हाथ में लेकर ही दान करें। आप इस दिन तिल का दान करते समय अपने पित्तरों और अन्य किसी चीज का दान करते समय देवताओं का ध्यान अवश्य करें।

6. इस दिन दान देते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आप जब भी दान दे रहे हों उस समय आपका मुख पूर्व दिशा में हो और दान लेने वाले व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की और होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  Shattila Ekadashi 2023 kab Hai: षटतिला एकादशी 2023 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

7. मकर संक्रांति के दिन गौ का दान भी सबसे ज्यादा शुभ माना जा ता है। यदि आप गाय का दान नहीं कर सकते तो आप कि सी ब्राह्मण के पैर धोकर, किसी बीमार की सेवा करके और देवताओं की पूजा करके गौदान का पुण्यफल प्रा प्त कर सकते हैं।

8.इस दिन सोना,चांदी,विद्या,रत्न,अन्न,दूध,वस्त्र,घोड़ा ,गाय,शय्या,भूमि,तिल,छत्र,कन्य और जरूरत के सभी समा नों से युक्त घर का दान महादान कहलाता है। जो जी वन में भौतिक सुखों की प्राप्ति कराता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति कराता है।

9.यदि आप किसी कन्या को मकर संक्रांति के दिन दान में कुछ देते हैं तो आपको गौदान और देवताओं की यज्ञ के बराबर फलों की प्राप्ति होगी।

10.मकर संक्रांति के दिन किसी विद्वान ब्राह्मण को ही दान करें किसी विद्या ही न ब्राह्मण को दान देने से आपका दान व्यर्थ चला जाता है। इसी के साथ ही दान देने के बाद उस ब्राह्मण के चरण जरूर स्पर्श करने चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.