Header Ads

20 March 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

20 March 2023  aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

20 March 2023 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी और फिर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज मासिक शिवरात्रि है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

20 मार्च 2023 का पंचांग

• नक्षत्र : शतभिषा

• योग :  साध्य

• करण : विष्टि

• सूर्योदय: 06:26

• सूर्यास्त : 6:32

ये भी पढ़ें- 21 March 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏20 मार्च  2023 मेष राशिफल

मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

शुभ अंक:18

शुभ रंग: सैफरन

🐂20 मार्च  2023 वृषभ राशिफल

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

शुभ अंक:7

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

👫20 मार्च  2023 मिथुन राशिफल

बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

शुभ अंक:6

शुभ रंग: चॉकलेट

🦀20 मार्च  2023 कर्क राशिफल

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

शुभ अंक:11

शुभ रंग: इंडिगो

🐅20 मार्च  2023 सिंह राशिफल

बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।

शुभ अंक:3 

शुभ रंग: मैजंटा

ये भी पढ़ें-  22 March 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🙎20 मार्च  2023 कन्या राशिफल

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: आसमानी

20 मार्च  2023 तुला राशिफल

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग: नारंगी

🦂20 मार्च  2023 वृश्चिक राशिफल

कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: एक्वा ग्रीन

🏹20 मार्च  2023 धनु राशिफल

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

शुभ अंक :5

शुभ रंग:सी ग्रीन

🐊20 मार्च  2023 मकर राशिफल

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

शुभ अंक:8

शुभ रंग: क्रीम

🍯20 मार्च  2023 कुंभ राशिफल

शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

शुभ अंक:11

शुभ रंग:लैवेंडर

🐟20 मार्च  2023 मीन राशिफल

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

शुभ अंक:2

शुभ रंग :सफेद

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.