Header Ads

Parshuram Jayanti 2024 Mein Kab Hai: जानिए परशुराम जयंती 2024 में कब है और क्या है भगवान परशुराम की पूजा का शुभ मुहूर्त

Parshuram Jayanti 2024 Mein Kab Hai Parshuram Jayanti 2024 Date and Time Parshuram Jayanti 2024 Kab Hai
Parshuram Jayanti 2024 Mein Kab Hai

Parshuram Jayanti 2024 Mein Kab Hai: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के छठे अवतार परशुराम जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि परशुराम की पूजा (Parshuram Ji ki Puja) करने से व्यक्ति के साहस में वृद्धि होती है और उसे भय से मुक्ति मिलती है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं परशुराम जयंती 2024 में कब है (Parshuram Jayanti 2024 Mein Kab Hai) और क्या है परशुराम जयंती का शुभ मुहूर्त (Parshuram Jayanti Ka Shubh Muhurat)

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Puja Vidhi:  हनुमान जयंती पर इस विधि से करें बजरंग बली की पूजा, मिलेगा श्री रामभक्त का पूर्ण आशीर्वाद

परशुराम जयंती 2024 तिथि (Parshuram Jayanti 2024 Date)

10 मई 2024

परशुराम जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Parshuram Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

तृतीया तिथि प्रारम्भ - सुबह 4 बजकर 17 मिनट से (10 मई 2024)

तृतीया तिथि समाप्त - अगले दिन रात 2 बजकर 50 मिनट तक (11 मई 2024)

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Significance: जानिए क्या है हनुमान जयंती का महत्व

जानिए कौन हैं भगवान परशुराम (Know Who is Lord Parshuram)

परशुराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। वह राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगु वंश के ऋृषि जमदग्नि के पुत्र थे। परशुराम भगवान शिव के प्रति समर्पित थे। उनके पास अपार ज्ञान था और वह एक महान योद्धा थे। उनके जन्म के दिन को पूरे भारत में बड़े उत्साह और उमंग के साथ परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है 

इस दिन हवन, पूजा, भंडारे आदि के साथ-साथ परशुराम शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। मूल रूप से उनका नाम राम था। लेकिन भगवान शिव द्वारा उन्हें दिए गए परशु नामक रहस्यमय हथियार प्राप्त होने के कारण उन्हें परशुराम के नाम से जाना जाने लगा। माना जाता है कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार उनका जन्म अक्षय तृतीया, वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन हुआ था, जिसे उनके जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार उन्होंने क्षत्रियों को कई बार हराया। उनका जन्म संसार को क्षत्रियों के गौरव से मुक्त कराने के लिए हुआ था। द्रोणाचार्य ने भी अपनी शिक्षा भगवान परशुराम से ही प्राप्त की थी।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.