Header Ads

Shani Jayanti Significance: जानिए क्या है शनि जयंती का महत्व


shani jayanti significance shani jayanti importance shani jayanti ka mahatva shani amavasya importance
Shani Jayanti Significance





Shani Jayanti Significance:  शनि जयंती को भगवान शनिदेव (Lord Shani Dev) के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जो हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इसे शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शनि भगवान सूर्य (Lord Surya) के पुत्र हैं और इन्हें नवग्रहों में न्यायाधीश के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2024 Date and Time: शनि जयंती 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और शनि जयंती की कथा

यह दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हवन, होम और यज्ञ करने के लिए यह बहुत उपयुक्त दिन है। शनि तैलाभिषेकम और शनि शांति पूजा शनि जयंती के दौरान किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण समारोह हैं। उपरोक्त अनुष्ठान कुंडली में शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए किए जाते हैं। इसके अलावा और क्या है शनि जयंती का महत्व आइए जानते हैं...

शनि जयंती का महत्व (Shani Jayanti Ka Mahatva)

हिंदू धर्म में शनि जयंती को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। यह दिन शनि की ढैय्या, साढेसाती और महादशा की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति पूरे विधि-विधान से शनिदेव की पूजा और उपवास करता है तो उसके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। शनि देव को नवग्रहों में न्याय का देवता माना जाता है। इसलिए इनसे पृथ्वी पर रहने वाला हर व्यक्ति डरता है। 

लेकिन शनि सिर्फ दुख ही नहीं देते बल्कि जो भी व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है, उसे जीवन के सभी सुख भी प्रदान करते हैं। शनिदेव हमेशा निष्पक्ष न्याय में विश्वास करते हैं।शनि जयंती के दिन सुबह से ही शनि मंदिरों में शनिदेव के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इस दिन लोग शनिदेव से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हैं। जिससे शनिदेव की कृपा उन्हें प्राप्त हो सके। 

इस दिन किसी भी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को काले कपड़े , काले तिल , सरसों का तेल आदि का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन न केवल शनि जयंती का त्योहार होता है बल्कि वट सावित्री व्रत भी होता है। जिसे महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.