Header Ads

Janmashtami 2024 Dahi Handi: जानिए कब फोड़ी जाएगी दही हांडी और क्या हैं इसके पीछे की मान्यता



janmashtami 2024 dahi handi dahi handi importance krishna janmashtami dahi handi
Janmashtami 2024 Dahi Handi

Janmashtami 2024 Dahi Handi: जन्माष्टमी का पर्व (Janmashtami  Festival) पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण ने देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में कंस का वध करने के लिए जन्म लिया था। इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात को 12 बजे के बाद अपने व्रत का पारण करते हैं। इतना ही नहीं इस दिन कई जगहों पर दही हांडी भी फोड़ने की प्रतियोगिता भी होती है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं दही हांडी 2024 में कब है और दही हांडी फोड़ने का महत्व (Dahi Handi 2024 Mein Kab Hai and Importance of Dahi Handi)

ये भी पढ़ें- Janmashtami Puja Vidhi: यहां जानें जन्माष्टमी की संपूर्ण पूजा विधि

दही हांडी फोड़ने का महत्व (Dahi Handi Fodne Ka Mahatva)

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर विशेष रूप से दाही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन हांडी क्यों फोड़ी जाती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन में कई बाल लीलाएं की है। इन्हीं मे से एक है उनकी माखन चुराने की लीला इसी कारण ने उन्हें माखन चोर नाम से भी पुकारा जाता है। 

भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत ही पसंद था। जिसके लिए वह न केवल अपने घर का बल्कि पूरे गोकुल का माखन अपने मित्रों के साथ मिलकर चुरा लेते थे और बड़े ही आनंद के साथ खाते थे। इसी वजह से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को याद करके हर साल दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम रखा जाता है। जिसकी ईनामी राशि भी बहुत बड़ी होती है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami Importance: जानिए क्या है जन्माष्टमी का महत्व

यहां तक कि महाराष्ट्र और गोवा में दही हांड़ी फोड़ने के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी जाती है और कई टोलियां इन प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। जिसमें कई छोटे बड़े कई तरह के लोग होतें हैं। जन्माष्टमी के दिन दहीं हांडी को बहुत ही ऊंचाई पर टांगा जाता हैजिसे टोलियों में आए लोग बारी- बारी से फोड़ने की कोशिश करते हैं और जो भी टोली इस दही हांडी को फोड़ देती है वह इस प्रतियोगिता की विजेता बन जाती है। 

लेकिन इस दही हांडी को फोड़ना इतना भी आसान नहीं होता। क्योंकि दहीं हांडी को फोड़ने के लिए जो बैलेंस बनाया जाता है। उसे बनाना काफी मुश्किल होता है।इतना ही नहीं ऊपर खड़े लोग इन टोलियों पर लगातार पानी फेंकते रहते है। दही हांडी फोडने वाले लोगो को गोविंदा बोला जाता है और लगातार गोविन्दा आला रे के नारे लगाए जाते हैं।

जन्माष्टमी दही हांडी 2024 तिथि (Janmashtami Dahi Handi 2024 Date)

27 अगस्त 2024

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.